नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पनगड़िया ने उम्मीद जताई है कि भारत अगले 15 सालों में 8 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन सकता है। अगर ये अनुमान सही होते हैं तो भारत 2030 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनने का माद्दा रखती है।
नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पनगड़िया ने उम्मीद जताई है कि भारत अगले 15 सालों में 8 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन सकता है।
अगर ये अनुमान सही होते हैं तो भारत 2030 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनने का माद्दा रखती है। 2013-14 के कीमतों के आधार पर अभी भारत की अर्थव्यवस्था 2 ट्रिलियन डालर की है।
औसतन 10 फीसदी की दर से विकास करते हुए भारत जापान को पीछे छोड़ते हुए अमेरिका और चीन के बाद तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हो सकती है।
मुंबई में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पनगड़िया ने कहा कि देश में प्रति व्यक्ति आमदनी में कमी भारत में 30 फीसदी की बचत दर है जो 35 फीसदी तक बढ़ने की संभावना रखती है और बेहतरीन बचत दर और युवा जनसंख्या की बदौलत देश में विकास की जबरदस्त संभावना है।
इससे पहले विश्व बैंक और आईएमएफ अनुमान जता चुके हैं कि भारत 2030 तक 10 ट्रिलियन डालर की आर्थिक महाशक्ति बन सकता है।