मसूरी : विधायक जोशी की अवैध गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में धरना दिया।
भाजपा के वरिष्ठ नेताओ ने बताया गणेश जोशी को पुलिस द्वारा कांग्रेस सरकार के मार्गदर्शन में अवैध रुप से की गई गिरफ्तारी को लेकर यह धरना दिया हे ।
धरने में भारतीय जनता पार्टी के मंडल से लेकर प्रदेश स्तर तक के कार्यकताओं ने धरने का सम्बोधित किया। अपने सम्बोधन में युवा मोर्चा के महामंत्री सुरेन्द्र नेगी ने कहा कि कांग्रेस सत्ता के लालच में डुब गई है और अपने शासन को जारी रखने के लिए सरकार द्वारा मसूरी विधायक गणेश जोशी को असंवैधानिक तरीके से गिरफ्तार किया गया था। उन्होने कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार अपने फायदे के लिए नियम कानूनो को भी ताक पर रख रही है, जो प्रदेश की जनता के लिए कष्टदायी है।
मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुये कहा कि मेरी नजर में तो सरकार गिर चुकी है क्योंकि मुख्यमंत्री ने सरकारी सुविधाएँ छोड़कर निजी वाहन में रविवार के दिन विधानसभा गये। इससे यह भी साबित होता है कि अब तो मुख्यमंत्री भी स्वंय गुण्डागर्दी पर उतर आये है। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि विधायक गणेश जोशी के रिहायी होने से पहले ही सरकार को मुँह की खानी पड़ सकती है। उन्होने कार्यकर्ताओं ने आवह्नान किया कि जब तक विधायक गणेश जोशी की रिहायी नहीं हो जाती तब तक धरना प्रर्दशन एवं आंदोलन जारी रहेगे। इसी क्रम में कल दिनांक 21 मार्च को प्रातः 10 बजे आईटी पार्क चैक, सहस्त्रधारा रोड़ में मुख्यमंत्री हरीश रावत की शवयात्रा निकाली जाऐगी। मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल ने सभी कार्यकर्ताओं से आवह्नान किया कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हो।
धरने में प्रदेश मंत्री सुनिल उनियाल गामा, नेहा जोशी, मंडल महामंत्री अनिल डबराल, सुरेन्द्र राणा, सिकन्दर सिंह, मंजीत रावत, सतेन्द्र नाथ, ओम कक्कड़, आशीष रावत, राकेश जोशी, एम0पी0एस0 पुण्डीर, रोहन घिल्डियाल, सादर सिंह, पार्षद भूपेन्द्र कठैत, रोशन बाला थापा, सरोज पंवार, दया जोशी, नीतू बाल्मिकी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।