अल्मोड़ा : भारतीय जनता पार्टी का इतिहास अन्य पार्टियों से बिल्कुल अलग रहा है वह सदा ही कहती आई है कि परिवारवाद की राजनीति वह नहीं करेंगे उसी का उदाहरण है उत्तरांचल में डॉक्टर नीरज पंत को युवा मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाना।
डॉ नीरज पंत अल्मोड़ा जिले से हैं वह बचपन से ही राष्ट्रहित के कार्यों में लगे रहे राष्ट्र के निर्माण के लिए उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में स्वयंसेवक के रूप में कई वर्षों तक भूमिका निभाई।
डॉक्टर नीरज पंत ने अपनी प्राथमिकता को बताते हुए कहा कि वह उत्तरांचल को भारत का नंबर 1 राज्य बनाने के लिए कार्य करेंगे और युवा शक्ति का उपयोग उत्तरांचल के नवनिर्माण में करेंगे। पूरे भारत में उत्तरांचल के व्यक्ति को उसकी निष्ठा और मेहनत के कारण ही एक अनोखी पहचान मिली है आज भारत के बड़े से बड़े अधिकारी में उत्तरांचल के अधिकारियों का एक अलग ही सम्मान है वह सब उत्तरांचल के लोगों की मेहनत और राष्ट्र के प्रति निष्ठा का ही कारण है।
अल्मोड़ा से श्री अंबादत्त तिवारी जी का कहना है आज हमें बहुत खुशी हो रही है कि एक साधारण परिवार से निकले पढ़े लिखे युवा को भाजपा ने युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष बनाकर बडा सम्मान दिया है। पहले ऐसा हमने नहीं देखा कि कोई होनहार विद्यार्थी जो एमएससी गोल्ड मेडलिस्ट हो और पंजाब विश्वविद्यालय जैसे संस्थान से पीएचडी करता हो वह राजनीति में कदम रखता है कहीं ना कहीं यह नीरज पंथ के उत्तरांचल के विकास के लिए एक कदम होगा।ज्बकि एक साफ संदेश पार्टी कैडर को भी दे दिया कि पार्टी की निष्ठा से बढकर कुछ नही है।
डॉ नीरज पंत ने भारत के प्रतिष्ठित संस्थान पंजाब विश्वविद्यालय से माइक्रोबायोलॉजी में पीएचडी की डिग्री की है वह इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। उनके पास विद्यार्थी प्रमुख का दायित्व रहा (3 वर्ष ) पंजाब विश्वविद्यालय में चुनाव प्रभारी रह चुके है ABVP चंडीगढ़ महानगर के महानगर संयोजक रहे हैं|
उत्तराखंड राज्य में सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से चुनावी मोड में आ चुकी है। संगठन व पार्टी से जुडे फैसलों में पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं व उनके अनुभव पर भी विशेष फोकस किया गया है। हाल ही में राज्यसभा में नरेश बंसल जैसे वरिष्ठ कार्यकर्ता को भेजने के बाद पार्टी ने काम करने वाले और सिर्फ काम करने वाले कम पैरवी वाले संगठन के लोगो को भी खास तवज्जो दी है। राजधानी दून मे युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष पद पर अंशुल चावला व प्रवक्ता में आशीष रावत को स्थान दिया गया है।