बीकानेर। राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री राजकुमार रिणवा आज दिनांक 21 सितंबर शुक्रवार को बीकानेर जिले के कोडमदेसर मंदिर पहुंचकर बाबा भैरुं नाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक के के शर्मा ने बताया कि देवस्थान मंत्री राजकुमार रिणवा ने कोडाणा भैरुं नाथ की विशेष पूजा कर महा आरती में भाग लिया। बाबा भैरुं नाथ से जन जन के कल्याण के लिए आशीर्वाद की कामना की।
देवस्थान मंत्री राजकुमार रिणवा के साथ राजलदेशर नगरपालिका सभापति गोपाल मारु, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक के के शर्मा, हरिसिंह राजपुरोहित, शंकर लाल शर्मा, देवेन्द्र सारस्वत, रावतमल शर्मा तथा भगवानदेव सारस्वत भी साथ थे।