चंडीगढ़:भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने जिला पटियाला के राजपुरा में भाजपा की जिला कार्यसमिति की बैठक पर किसानों के भेस में cpi ,cpm, कांग्रेस व आम आदमी पार्टी द्वारा करवाया गया हमला निंदनीय व लोकतंत्र के कत्ल की तरह है । इस लोकतंत्र के कत्ल में पंजाब सरकार व पुलिस मूक दर्शक बन कर हमलावरों के साथ दे रही है।
चुघ ने कहा कि संविधान शान्तिमय आंदोलन की इजाजत देता है और वही संविधान दूसरी पार्टी को अपना पक्ष रखने की इजाजत भी देता है पर पंजाब में लोकतंत्र का गला दबाया जा रहा है भाजपा के किसी भी कार्यकर्ता ने कभी किसी आंदोलनकारी पर हमला नहीं किया और हर व्यक्ति शान्तिमय ढंग से अपनी बात रखने के लिए स्वतंत्र हैं पर किसी भी दूसरे विचार की स्वतंत्रता को दबाना अपराध है।
चुघ ने कहा कि राजपुरा में उससे पहले भी भाजपा की आवाज को दबाने की पूरी कोशिश हुई है और यह निंदनीय भी है पर कोई यह सोचे कि यह आवाज खत्म कर दी जाएगी यह हमारा वहम है। चुघ ने कहा की कैप्टेन अमरिदर सिंह को संविधान व राजधर्म याद रखते हुए पंजाब में हो रहे तांडव में मूकदर्शक की भूमिका नही अपनानी चाहिए ।
चुघ ने कहा कि 80 के दशक में भी कांग्रेस ने पंजाब को अपनी गलत नीतियों के कारण जलाया था अब फिर वोट बैंक की राजनीति को ध्यान में रखकर पंजाब को जलाने के लिए छोड़ दिया है 12 साल तक यह दुख पंजाब ने सहा है, 35000 लोग शहीद हो गए और हजारों पंजाबी लोगों को पलायन कर पंजाब से बाहर जाना पड़ा था और अब दोबारा पंजाब को उस ओर मत धकेले।
चुघ ने कहा कि पंजाब सीमा प्रान्त राज्य है कुछ शरारती तत्वों को इसकी शांति व कानून व्यवस्था को जलाने हेतु नही देना चाहिए । मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह जो खुद गृह मंत्री भी है उन्हें पंजाब में खेले जा रहे हमलों के खूनी खेल से बचने के राजधर्म की पालना करनी चाहिए और राजपुरा में भाजपा कार्यसमिति के हमले के षड्यंत्र में शामिल व मूकदर्शक बने पुलिस के ssp व dsp को तुरंत बर्खास्त करना चाहिये।