राज्यपाल श्री राम नरेश यादव ने आध्यात्म गुरू और युवा शक्ति के प्रतीक स्वामी विवेकानन्द की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। राज्यपाल श्री यादव ने स्वामी विवेकानन्द का स्मरण करते हुए कहा है कि उन्होंने अपनी ओजस्वी वाणी से जन-मानस के मन में स्वतंत्रता का शंखनाद किया। स्वामी जी के संदेश युवाओं के लिए प्रेरणा-स्रोत हैं। उन्होंने युवाओं को अपने महान कर्त्तव्यों को पहचानने का संदेश दिया।
राज्यपाल श्री यादव ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द का भारत माता की गुलामी को देखकर मन व्याकुल हो जाता था। स्वामी जी को कायरता से नफरत थी। उन्होंने भारतीय चिंतन से विदेशों में भारत का सम्मान बढ़ाया। उनके जीवन का मुख्य उद्देश्य देश का विकास था।
राज्यपाल श्री यादव ने युवाओं से स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और संदेश को आत्मसात कर देश और प्रदेश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आव्हान किया है।