मुख्य सचिव श्री अंटोनी डिसा को आज विश्व हाथ धुलाई दिवस 15 अक्टूबर 2014 में बने विश्व कीर्तिमान का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड से प्राप्त प्रमाण-पत्र सौंपा गया। अपर मुख्य सचिव श्रीमती अरुणा शर्मा ने मुख्य सचिव को जानकारी दी कि प्रदेश में एकसाथ 51 जिले में 13 हजार 196 स्थान पर स्वच्छता की दृष्टि से महत्वपूर्ण हाथ-धुलाई के अलग-अलग कार्यक्रम हुए थे। प्रदेश में 12 लाख 74 हजार 425 लोगों ने इसमें भागीदारी की थी। यह प्रमाण-पत्र प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को प्रदान किया गया है।