हिन्दू जागरण मंच रांची महानगर इकाई द्वारा बुधवार को तुलसी पूजन सह स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन रांची पिस्का मोड़ स्थित विशालाक्षि बैंक्वेट हॉल में किया गया। इस असवर में संघ के वरिष्ठ प्रचारक व हिन्दू जागरण मंच के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ सुमन कुमार द्वारा तुलसी पूजन किया गया।
जिसमें उन्होंने कहा, भारतीय जीवन पद्धति में हर घर मे तुलसी पौधे का विशेष महत्त्व है। तुलसी के पौधे में प्राणवायु तीक्ष्ण रहता है जो संजीवनी के समान है। हर साल 25 दिसम्बर को तुलसी पूजन के माध्यम से भारत भारतीयता का जागरण किया जाता है। औषधीय गुणों के मामलों में भी तुलसी गुणकारी है। धार्मिक मान्यताओं से तुलसी में माता लक्ष्मी का वास माना गया है।
हिन्दू जागरण मंच समाज का प्रहरी है। ये स्वयं जागता है और सम्पूर्ण समाज को भी जागृत करने का प्रयास करता है। हिन्दू जागरण मंच का उद्देश्य ही, “जागृत हिन्दू-समर्थ भारत” है। यह सम्पूर्ण हिन्दू समाज का प्रितिनिधितत्व कर रहा है। भारतीय संस्कृति की रक्षा करना हर देशवासी का कर्तब्य है। वर्तमान में हिन्दू समाज को आंतरिक एवं बाह्य अनेक प्रकार के सुरक्षा संकटों का सामना करना पड़ रहा है। अपने समाज के प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्रीय हितों के संदर्भ में जागृत व सक्रिय करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। विघटनकारी शक्तियां हमारी राष्ट्रीय एकता अखण्डता एवं प्रभुता को चुनौतियां दे रही है।
कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष श्री सुजीत सिंह जी ने किया । कार्यक्रम में मुख्य रुप से राँची के माननीय सांसद श्री संजय सेठ जी,राँची के माननीय विधायक श्री सी.पी.सिंह जी,हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश संरक्षक प्रिंस आजमानी जी,प्रदेश अध्यक्ष लाल ऋषि नाथ शाहदेव, जिलाध्यक्ष राकेश कर्ण, महामंत्री निशान्त यादव,स्वामी दिव्यानंद ,चंदन मिश्रा,निशान्त चौहान,गुलशन सिंह,नेहा शर्मा, गुंजन देवी,विक्रम शर्मा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे ।