चंडीगढ़, 22 दिसम्बर: हांसी में कांग्रेस को आज उस समय जोरदार झटका लगा जब हांसी मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन एवं कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य राजपाल यादव ने कांग्रेस छोड़ इनेलो में शामिल होने की घोषणा की। सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खासमखास रहे राजपाल यादव ने रविवार को पंचायती रामलीला ग्रांउड में अपने हजारों समर्थकों के साथ इनेलो में शामिल होने की घोषणा की। उनके साथ शामिल होने वालों में ब्लाक समिति के पूर्व चेयरमैन बीर सिंह कौशिक, हरकेश सिंगला, विजेंद्र जांगड़ा, बंटी यादव, गोविंद सोनी, वेद प्रकाश नगूरा, नरेश गोयल, कृष्ण जिंदल, मनोज जांगड़ा, जोगेंद्र जांगड़ा, नंद किशोर यादव आदि प्रमुख है। इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला, राज्यसभा सांसद रणबीर प्रजापति, पूर्व मंत्री सुभाष गोयल तथा जिला प्रधान उमेद सिंह लोहान ने राजपाल यादव का पार्टी में आने पर उनका व उनके समर्थकों का स्वागत किया।
इनेलो नेताओं ने कहा कि राजपाल यादव के पार्टी में शामिल होने से इनेलो को और ज्यादा मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि पार्टी में श्री यादव को पूरा मान-सम्माान दिया जाएगा और पार्टी हर कदम पर उनके साथ खड़ी होगी। हुड्डा सरकार में हांसी मार्केट कमेटी के चेयरमैन रहे राजपाल यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की कद्र नहीं होती बल्कि अनदेखी होती है। प्रदेश सरकार के मुखिया चाटुकारों से घिरे हुए हैं। पूर्व चेयरमैन ने देश व प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि इनेलो नेताओं को कांग्रेस ने सीबीआई के साथ साजिश रच कर जेल भेजा है। जिस समय इनेलो नेताओं को जेल भेजा गया था उस समय वे कांग्रेस के सिपाही थे तथा अच्छी तरह जानते हैं कि किस तरह से कांग्रेसी नेताओं ने साजिश रची थी। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि इनेलो नेताओं को जेल भेजने के बाद प्रदेश में बढ़े इनेलो के जनाधार के बाद कांग्रेस को यह दांव उलटा पड़ गया और अब कांग्रेसियों को रात को नींद नहीं आती क्योंकि उन्हें सपने में भी यह डर सताने लग गया है कि इनेलो की सरकार आ रही है और उनके काले कारनामों का कच्चा चि_ा खुलेगा।
राजपाल यादव ने अपने सम्बोधन में हांसी के विधायक एवं सीपीएस विनोद भ्याणा को भी निशाने पर रखा। उन्होंने सीपीएस पर आरोपों की झड़ी लगाते हुए कहा कि हांसी की ऐतिहासिक धरोहर मैम का बाग बेच कर विनोद भ्याणा ने हांसी के लोगों का इमान बेच दिया। इसके अलावा सीडी कांड से स्पष्ट जाहिर हो गया कि सीपीएस भ्याणा ने हांसी में अरबों रूपये का जमीन घोटाला किया है। उनके संरक्षण में हांसी में अपराध दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है और सट्टा तथा स्मैक का धंधा चरम पर है। तीस वर्ष तक कांग्रेसी रहे राजपाल यादव ने कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष फूलचंद मुलाना एक तरफ तो नैतिकता का पाठ पढ़ा रहे हैं वहीं दूसरी ओर हुड्डा सरकार के तीन मंत्री भ्रष्टाचार व अनैतिक कुकृत्यों के मामले में जेल में बंद हैं तथा कई जेल जाने की दहलीज पर हैं। इस अवसर पर दिग्विजय सिंह चौटाला ने राजपाल यादव को पार्टी का झंडा देकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में भगदड़ मच चुकी है तथा कांग्रेस सरकार अपने कर्माे के कारण आज बैकफुट पर आ चुकी है। उन्होंने विश्वास दिलवाया कि इनेलो एक कैडर वाली पार्टी है जहां छोटे से छोटे कार्यकर्ता को पूरा मान-सम्मान दिया जाता है।
इस अवसर पर पार्टी के राष्टीय सचिव युद्धवीर आर्य, चतर सिंह, धारा सिंह, हनुमान ऐरन, शीला भ्याण, सत्यबाला मलिक, इंद्र सिह फौजी, राजीव शर्मा, विनोद मेहता, सुरजीत यादव, पवन यादव, राधिका गर्ग, रविंद्र सैनी, राजकुमार भोला, कर्ण सिंह दैप्पल, रमेश गोदारा, सिद्धार्थ गोदारा, बाली भाटोल, महेंद्र बिडलान, जयवीर सिहाग, प्रवीण ऐलावादी0, सोनू बिडलान, कृष्ण लूथरा, राजपाल मांडू, संतोष पानू, सुरेंद्र फौजी, भाल सिंह, मनोज यादव सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।