लोगों की समस्याओं तथा उनके हरसंभव निराकरण करने के कारण पानीपत ग्रामीण से विधायक महिपाल ढांडा अपने क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक हैं। हरियाणा विधानसभा का युवा चेहरा कहे जाने वाले महिपाल जनता के बीच अत्यधिक ऊर्जा से कार्य करने वाले विधायक माने जाते हैं। ” जनता से चुने जनता के लिए समर्पित” इस सोच से कार्य करने वाले महिपाल जब से विधायक के तौर पर चुने गए प्रत्येक वीरवार जनता दरबार लगाते हैं।
जनता दरबार में न केवल अपने विधानसभा क्षेत्र अपितु आसपास की प्रत्येक विधानसभा के लोगों की समस्याओं को जनता दरबार में सुनते हैं। अपनी तेज तर्रार छवि के कारण चाहे वह समस्या क्षेत्र के प्रशासन या राज्य स्तर के प्रशासन से जुड़ी हों उनका तुरंत निराकरण कराने में विश्वास रखते हैं। अपनी इसी छवि के कारण वह दिन प्रतिदिन जनता में लोकप्रिय होते जा रहे हैं
जनता दरबार में आये लोगों से बातचीत करने पर पता चला कि विधायक जी के कार्य करने की इस तत्परता एवं संवेदनशीलता के कारण उन्हें लोगों द्वारा चुने गए अपने इस जनप्रतिनिधि पर संतोष प्राप्त होता है। लोगों का यहां तक भी कहना है जिस तरह की महिपाल की कार्यशैली है वह उन्हें भविष्य में भारतीय राजनीति का शिखरपुरुष या यूं कहें अजातशत्रु बना देगी।