चंडीगढ़, 26 दिसंंबर। मौजूदा कांग्रेस सरकार इनेलो कार्यकर्ताओं के हौंसले व जज्बे को देखकर घबराई हुई है। मौजूद मुख्यमंत्री पड़ोसी राज्यों में हुई फजीहत को देखकर बुरी तरह से भयग्रस्त हुए है। हरियाणा मे भी आने वाले चुनावों में कांग्रेस का यही हश्र होने वाला है। तभी मुख्यमंत्री प्रदेश के युवाओं को बरगलाने के लिए 65 हजार नौकरियां लगाने की झूठी घोषणा कर रहे हैं। पिछले नौ वर्षों में जब युवाओं के रोजगार की तरफ कोई विशेष ध्यान नहीं दिया गया तो अब मात्र चंद दिनों में वे कैसे इतनी नौकरी लगा सकते हैं। यह बात गुरुवार को इनेलो विधायक एवं खेल रतन अभय सिंह चौटाला ने हिसार जिले के उकलाना व सिरसा हलके के बूथ स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को संबोधिते हुए कही। इस अवसर पर उन्होंने हलके के बूथ कमेटी के सदस्यों को पहचान पत्र भी वितरित किए। सिरसा के प्रशिक्षण शिविर में चौधरी अभय सिंह चौटाला व श्री अशोक अरोड़ा के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आरएस चौधरी, कालांवाली के विधायक चरणजीत सिंह, रानियां के विधायक कृष्ण कम्बोज, पूर्व मंत्री श्री भागीराम, पूर्व विधायक डॉ. सीता राम व जिलाध्यक्ष पदम जैन सहित सभी प्रमुख नेता व कार्यकत्र्ता मौजूद थे।
पार्टी कार्यकत्र्ताओं को सम्बोधित करते हुए चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि आज सरकार के लगभग सभी मंत्री व विधायक घपले व घोटालों में फंसे हुए हैं। सरकार के खेल मंत्री पर फर्जी वोट बनवाने को लेकर घोखाधड़ी के मुकदमें दर्ज है। फिर भी इसी पद पर काबिज हैं। इसका कारण है कि अगर मुख्यमंत्री उन्हें हटाए तो उनकी सरकार को खतरा हो सकता है। पिछले चुनावों में कांग्रेस ने फर्जी वोटों के सहारे व सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करके जोड़ तोड़ से सरकार बना ली थी। इसलिए इनेलो पार्टी ने इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला के दिशा निर्देश पर बूथ कमेटियों का गठन किया है। जिसमें हर बूथ से महिला, बुजुर्गो व युवाओं को शामिल किया गया है। उन्होंने बूथ कमेटियों के सदस्यो को निर्देश दिए कि वे अपने अपने क्षेत्र के फर्जी वोटों की पहचान करके उन्हें मतदाता सूची से हटवाएं व जिनके वोट नहीं बने है, उनके वोट बनवाएं। उन्होंने कहा कि इनेलो आज देश का सबसे मजबूत राजनैतिक संगठन है। जिसके पास प्रदेश में लगभग तीन लाख सक्रिय कार्यकर्ताओं की फौज है। अकेले उकलाना में 2974 बूथ कमेटी के सदस्य हैं। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों का प्रचार करें व कांग्रेस के भ्रष्टाचार के बारे में जनता को अवगत कराएं। इनेलो नेता ने कहा कि कांग्रेस ने सीबीआई के सहारे से इनेलो पार्टी को कमजोर करने की नियत से इनेलो के शीर्ष नेताओं को जेल में भेज दिया। परंतु कांग्रेस की यह चाल उलटी पड़ गई। आज प्रदेश की जनता इनेलो के पक्ष में खड़ी है। आने वाले समय में इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ही प्रदेश के मुख्यमंत्री होगे। इनेलो सुप्रीमो अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को अपना परिवार का सदस्य मानते हैं।
प्रशिक्षण शिविर में प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि इनेलो के शीर्ष नेताओं के जेल जाने के बावजूद पिछले 11 महीनों से पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने में समर्पित कार्यकर्ताओं का बहुत बड़ा योगदान है। कार्यकर्ताओं के इसी हौसले व जज्बे को देखकर कई पूर्व मंत्री व विधायक दूसरी पार्टियों को छोडक़र इनेलो में शामिल हुए हैं। राज्यसभा सांसद रणबीर सिंह प्रजापति ने कार्यकर्ताओ को सबोधित करते हुए कहा कि सरकार केवल घोटालों के रिकॉर्ड बना रही है। उसे प्रदेश की जनता से कोई सरोकार नहीं है। आज प्रदेश का हर बच्चा 30 हजार का कर्जा लेकर पैदा होता है। उकलाना के प्रशिक्षण शिविर में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरएस चौधरी, जिला प्रधान उमेद लोहान, प्रदेश उपाध्यक्ष सतबीर वर्मा, शहरी जिलाध्यक्ष हनुमान ऐरन, शीला भ्याण, सीमा गैबीपुर, हलका प्रधान राजेंद्र लितानी, राज्य कार्यकारिणी सदस्य अजीत लितानी, रवि लांबा, नक्षत्र सिंह, अशोक पूनिया, मनदीप बिश्रोई, अनूप धानक, कृष्ण मुवाल, राजकुमार वाल्मीकि, ललिता टाक, शमशेर गिल, विक्रांत बागड़ी, ओमा पार्षद, मूर्ति देवी धानक, अनिल बालकिया, प्रवीन सैनी, होशियार सिंह बिठमड़ा, रमेश चुघ, शेर सिंह बतरा, सुंदर बंसल, गुलाब सिंह, कृष्ण बालक, गुलशन आहूजा, बलराज गर्ग, राजेंद्र महिपाल, डॉ. राजेंद्र शर्मा, महेंद्र सोनी, नीलम कुंडू, डॉ. सतबीर जांगड़ा मुगलपुरा, हरिसिंह दहिया, राजपाल ढाका सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस दौरान कांग्रेस व हजकां के अनेक नेताओं ने अपने-अपने दलों को छोड़ इनेलो में शामिल होने की घोषणा की। पार्टी में शामिल होने वालों का स्वागत करते हुए चौधरी अभय सिंह चौटाला ने उन्हें पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिए जाने का भरोसा दिलाया।