चंडीगढ़, 3 जनवरी: इनेलो हरियाणा में लोकसभा व विधानसभा की सभी सीटें जीतकर कांगे्रस का सफाया करेगी। यह शब्द इनेलो के वरिष्ठ नेता व ऐलनाबाद के विधायक चौधरी अभय ङ्क्षसह चौटाला ने शुक्रवार को अम्बाला जिले के मुलाना विधानसभा क्षेत्र के कस्बे बराड़ा व पंचकूला विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकत्र्ता प्रशिक्षण शिविरों में कार्यकत्र्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि इनेलो में हर कार्यकत्र्ताओं को चाहे वो छोटा हो या बड़ा हो पूरा मान-सम्मान मिलता है और भविष्य में भी मिलता रहेगा। उन्होंने विशेषकर युवा साथियों से कहा कि वह ज्यादा से ज्यादा युवाओं को पार्टी की नीतियों से अवगत करवा इनेलो से जोड़ें। हर कार्यकत्र्ता दस-दस घरों में जाकर जिन लोगों की वोटें नहीं बनी है उनकी वोटें बनवाएं और पार्टी के हर कार्यकत्र्ता के घर पर इनेलो के झंडे लगे होने चाहिए। हरियाणा में इनेलो की सरकार बनने के बाद पार्टी द्वारा दिए गए पहचान पत्र की बहुत एहमियत होगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार इनेलो नेताओं को कांग्रेस पार्टी ने सीबीआई का दुरुपयोग करके जेल भेजा है। इनेलो का हर कार्यकत्र्ता इस साजिश का पर्दाफाश करेगा तथा इनेलो का न्यायालय पर पूरा विश्वास है। अंतिम जीत सच्चाई की होगी और पार्टी नेताओं को निश्चित तौर पर जल्द ही न्याय मिलेगा व आपके नेता आपके बीच होंगे।
चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि पिछले 9 सालों में कोई भी कार्यकत्र्ता पार्टी छोडक़र नहीं गया बल्कि 2 लाख 70 हजार पार्टी के बूथ लेबल पर कार्यकत्र्ता बन चुके हैं। आने वाले लोक सभा व विधानसभा चुनाव में 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित कीजाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में लोकसभा व विधानसभा चुनाव एकसाथ होंगे। पार्टी जिस भी कार्यकत्र्ता को टिकट देगी सभी कार्यकत्र्ता पूरी जिम्मेदारी के साथ उसे जिताने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि अम्बाला की सांसद कुमारी सैलजा ने अम्बाला में विकास का कोई भी कार्य नहीं किया। लेकिन कुछ अफसरों से मिलीभगत करके करोड़ों रूपए डकार लिए हैं तथा इन नेताओं से पाई पाई का हिसाब लिया जाएगा। यदि यह दोषी पाए गए तो इन्हें जेल भेजने का काम किया जाएगा। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र ङ्क्षसह हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे प्रदेश को नम्बर-एक बताते हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि प्रदेश की सम्पत्ति को गिरवी रखकर 66360 करोड़ का कर्जा लिया हुआ है और हरियाणा में पैदा होने वाला हर बच्चा जन्म से पहले ही 26570 रूपए का कर्जदार हो जाता है। प्रशिक्षण शिविर में पार्टी कार्यकत्र्ताओं को पहचान पत्र भी दिए गए।
पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि पार्टी बेहद मजबूत हुई है और आए दिन भारी संख्या में अन्य पार्टियों के नेता व कार्यकत्र्ता इनेलो में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस साजिश के तहत इनेलो को कमजोर करने के लिए हमारे नेताओं को जेल भेजा गया था उसके विपरीत कांग्रेस दिन-प्रतिदिन कमजोर होती रही और इसके कईं नेता पार्टी छोडक़र इनेलो में शामिल होते रहे। इनेलो नेता ने कहा कि सरकारी आंकड़ों के अनुसार 21 प्रतिशत बी.पी.एल. कार्ड धारकों को अनाज नहीं मिलता। हरियाणा की आधी आबादी गरीबी रेखा से नीचे रह रही है। कांग्रेस के राज में अमीर और ज्यादा अमीर हो रहा है और गरीब और ज्यादा गरीब हो रहा है। उन्होंने कहा कि रेत, बजरी, बिजली, गेहूं, दालें हर चीज महंगी कर दी गई है। शिक्षा का व्यापारीकरण कर दिया गया है तथा मुख्यमंत्री गलत आंकड़े पेश कर जनता को बरगला रहे हैं। सरकारी अस्पतालों में गरीबों का कोई इलाज नहीं होता तथा मृत्यु दर में हरियाणा 12वें नम्बर पर है। केवल सरकार द्वारा घोषणाएं ही की जा रही है। अस्पतालों में डाक्टर नहीं मिलते, डाक्टर मिलते हैं तो दवाईयां नहीं मिलती।
पंचकूला के प्रशिक्षण शिविर चौधरी अभय सिंह चौटाला व श्री अशोक अरोड़ा के अलावा कालका के विधायक प्रदीप चौधरी, जिलाध्यक्ष ग्रामीण दीनानाथ शर्मा, जिलाध्यक्ष शहरी मनोज अग्रवाल, प्रदेश महासचिव अशोक शेरवाल, जिला महिला अध्यक्ष श्रीमती सीमा चौधरी, हरबंस सिंगला, प्रदीप कौशल व मदन जस्सल सहित पार्टी के अनेक नेता व पदाधिकारी मौजूद थे। विधायक प्रदीप चौधरी ने इनेलो नेताओं को भरोसा दिलाया कि इस बार पार्टी के उम्मीदवार कालका के साथ-साथ पंचकूला सीट से भी जीत दर्ज करेंगे और दोनों सीटों से विरोधी उम्मीदवारों की जमानतें जब्त होंगी। इन दोनों प्रशिक्षण शिविरों में अन्य दलों के अनेक नेताओं ने अपने-अपने दलों को छोड़ इनेलो में शामिल होने की घोषणा की। इस अवसर पर प्रदेश के प्रशिक्षण शिविर के प्रभारी डा. चन्द्र त्रिखा ने कार्यकत्र्ताओं को बूथ लेबल की जिम्मेदारियों के प्रति अवगत करवाया तथा उन्होंने 20 सूत्रीय कार्यक्रम कार्यकत्र्ताओं को बताया। बराड़ा के प्रशिक्षण शिविर में इनेलो के जिलाध्यक्ष बलविन्द्र पूनिया, विधायक राजबीर बराड़ा, पार्टी आफिस सेक्रेटरी नच्छत्तर ङ्क्षसह मलहान, हलका मलाना के अध्यक्ष रणधीर राणा, मनदीप ङ्क्षसह बोपाराय, दयारानी, मेजर उमराव ङ्क्षसह शेरगिल, ईकबाल ङ्क्षसह बाजवा, जंगबीर राणा, संदीप शेरगढ़, युवा हलका प्रधान राजबीर लंडा, कर्मचारी प्रकोष्ट उपप्रधान जरनैल ङ्क्षसह केसरी, जिला परिषद सदस्य राम गोपाल राणा, पूर्व महिला अध्यक्ष कमलेश शर्मा, बाबर खान, विक्रम दुदली, शराफत अली, अभिषेक, अब्बु, प्रेम जोगी व इन्द्रजीत ङ्क्षसह भी मौजूद थे।