चंडीगढ़, 13 दिसम्बर: इनेलो ने जनलोकपाल बिल का समर्थन करते हुए रालेगण सिद्धि में अनशन पर बैठे अन्ना हजारे को पत्र लिखकर पार्टी की ओर से इस संबंध में पूर्ण समर्थन दिए जाने की घोषणा की है। इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा की ओर से अन्ना हजारे को लिखे पत्र को युवा इनेलो नेता दुष्यंत चौटाला ने शुक्रवार को खुद रालेगण सिद्धि जाकर अन्ना हजारे को सौंपा। पत्र में इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस समय सरकार किस प्रकार सीबीआई का दुरुपयोग कर अपने विरोधियों का उत्पीडऩ करती है उसे इनेलो से बेहतर कोई नहीं समझ सकता। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के तीन शीर्ष नेता सरकार व सीबीआई के षड्यंत्र का शिकार हैं।
इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इसके बावजूद इनेलो की पूरी आस्था भारतीय न्यायपालिका में है और उसे पूरा विश्वास है कि अंत में सच्चाई की जीत होगी और इनेलो के नेता सभी आरोपों से मुक्त होंगे। इनेलो ने अन्ना हजारे को लिखे अपने पत्र में यह भी कहा कि इस अवसर पर इनेलो उनके माध्यम से देश की जनता के समक्ष यह वचन देती है कि जब तक उनके नेताओं को न्यायपालिका से न्याय नहीं मिल जाता तब तक वह चुनावी प्रक्रिया में भाग नहीं लेंगे। इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष ने अन्ना हजारे को लिख पत्र में याद दिलाया कि करीब सवा दो साल पहले 21 सितम्बर, 2011 को उनके द्वारा देश हित में जनलोकपाल बिल को कानून बनाने के संदर्भ में इनेलो द्वारा सर्वसम्मति से पारित एक प्रस्ताव की प्रति भेजी गई थी। उससे पहले भी इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ओमप्रकाश चौटाला द्वारा स्वयं उनके आंदोलन के दौरान उन्हें समर्थन दिया था। हरियाणा की विधानसभा में भी इनेलो द्वारा जनलोकपाल बिल पर विचार करने का प्रयास किया गया था किन्तु सत्तापक्ष द्वारा इनेलो के सभी सदस्यों को विधानसभा के समूचे सत्र से ही निलम्बित कर दिया गया था।
इनेलो ने अन्ना हजारे को लिखे पत्र में यह भी कहा गया कि किस तरह कांग्रेस और यूपीए सरकार ने जनलोकपाल बिल को शब्दों के आडम्बर से ढककर जनता की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास किया गया था। इसी के चलते एक बार फिर उन्हें (अन्ना हजारे को) आमरण व्रत करने की जरूरत पड़ रही है। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में इनेलो का यह मानना है कि आपका (अन्ना हजारे) यह मत कि लोकपाल के पास जांच के पूरे अधिकार होने चाहिए बिल्कुल उचित है। इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष ने अपने पत्र में यह भी उम्मीद जताई कि उन्हें व उनकी पार्टी को पूरी उम्मीद है कि आप (अन्ना हजारे) अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में निश्चित तौर पर सफल होंगे। युवा इनेलो नेता दुष्यंत चौटाला ने निजी रूप से आमरन व्रत पर बैठे अन्ना हजारे को रालेगण सिद्धि में शुक्रवार दोपहर को पार्टी का समर्थन पत्र सौंपा और उन्हें पार्टी की भावनाओं से अवगत करवाया। युवा इनेलो नेता दुष्यंत चौटाला ने आमरन अनशन पर बैठे अन्ना हजारे को चि_ी सौंपने के साथ अपनी पार्टी की भावनाओं से अवगत करवाया और अन्ना हजारे ने हाथ उठाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया और चि_ी को ध्यान से पढा।