चंडीगढ़, 14 दिसम्बर: देश के चार राज्यों में हाल ही में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जुलाना हल्के के विधायक चौ परमिंदर सिंह ढुल ने कहा कि जनता का रूख साफ़ है कि कांग्रेस अपनी भ्रष्टाचारी नीतियों कि वजह से पूरे देश में से सत्ता से बाहर होगी। लोकशाही में जनादेश ही सर्वोपरी होता है और जनता का आदेश साफ है कि कांग्रेस को भगाना है। अहँकार में डूबी निकम्मी कांग्रेस को दिल्ली में अपनी छिनभिन्न होती सल्तनत के चिराग़ तले अंधेरा पाकर अब विनम्रता का सबक याद आने लगा है। मगर अब पूरे देश की जनता के सब्र का बांध टूट चुका है। देश और प्रदेश को आर्थिक रूप से खोखला कर चुकी कांग्रेस अब सिर्फ चन्द ही दिनों कि मेहमान है।
इनेलो विधायक ढुल शनिवार को जुलाना में इनेलो की बैठक में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जुलाना हल्के को वर्तमान कांग्रेस शासन ने भेदभाव का रवैया अपनाते हुए विकास के पटड़ी पर से दूर हटा दरकिनार किया है। नौकरियों से लेकर सम्पूर्ण आधारिक संरचना रचने तक एवं खेत खलिहानों से लेकर सडक़ों तक सब कुछ में भेदभाव साफ नजर आता है। यही नहीं कांग्रेस ने न सिर्फ पंचायतों के अधिकारों का हनन किया है बल्कि उन्हें अपनी जागीर भी बनाने कि पूरी कोशिश कि है। हल्के के प्रति इस सरकारी पक्षपात को सिर्फ इनेलो सरकार ही दूर कर सकती है। प्रदेश में सिर्फ इनैलो ही जनप्रिय शासन दे सकती है। आज पूरा प्रदेश एकबार फिर जननायक चौधरी देवीलाल के दिखाये रास्ते पर चलने को उत्साहित है।
उन्होंने कहा कि प्रजा केंद्रित विकास ही लोकतांत्रिक सुशासन का आधार है। इतिहास साक्षी है कि जब.जब जन.सामान्य को विकास का केंद्र एवं साझेदार बनाया गयाए तब-तब उस राज्य ने सफलता और समृद्धि की ऊँचाइयों को छुआ है। लोकशक्ति की भागीदारी के बिना किसी भी राज्य ने प्रगति नहीं हो सकती। लोकतान्त्रिक व्यवस्था बनाये रखने के लिए विपक्ष की सक्रिय भागीदारी आवश्यक होती है। आज की कांग्रेस सरकार ने विपक्ष के समस्त अधिकार छीन कर तानाशाही व्यवस्था कायम करने का काम किया है। विधायक ने कहा कि इस तानाशाही व्यवस्था को बदलना हरियाणा राज्य के सम्पूर्ण विकास के लिए आवश्यक है। हरियाणा में इस सरकार का विकल्प देने में केवल इनेलो सक्षम है। आने वाला राज इनेलो का होगा जहाँ एक समान विकास की समूचे हरियाणा में लहर चलेगी।
उन्होंने पिछले एक महीने में इनेलो कि दोनों प्रदेशव्यापी रैलीयों में जुलाना के कार्यकर्ताओं कि अहम भागीदारी निभाने पर सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। रोहतक में हुए छात्र सम्मेलन में नेत्रदान का रिकॉर्ड स्थापित करने पर उन्होंने छात्र तथा युवा शक्ति का विशेष रूप से पार्टी कि तरफ से आभार प्रकट किया। निश्चित तौर पर छात्र तथा युवा शक्ति प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन करने में और हरे झण्डे को और ऊंचाइयों तक लेकर जाने में एक सक्रिय भूमिका निभाएंगे। पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के बारे में बताते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से 16 दिसंबर को जीन्द में होने वाले शहीदी समारोह को सफल बनाने कि अपील भी करी। समारोह में खेलरत्न श्री अभय चौटाला जी शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।
इस बैठक में प्रताप लाठरए राजबाला नम्बरदारनी, पण्डित विश्वनाथए जसबीर ढुलए महेन्द्र सिंगलाए जागे राम मलिकए मौजी खानए जगबीर मलिकए मुकेश नैनए नरेश भनवालाए टहल सिंहए पण्डित प्रेमचन्द पटवारीए दिलबाग फौजीए संजय लाठरए जगदीप बुआनाए चंदरभान ईगराहए रामकुमार मलिकए भुपिंदर नायकए महेन्द्र जांगड़ाए सुभाष सैनीए सुमित्रा देवीए गंगा सिंह पार्षदए बिजेंद्र खांडेवालाए रामेश्वरए सूबेदार रामकुमार यादवए सत्यवान खटकड़ए होशियार सिंहए बलबीर सिवाहा समेत अनेकों वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।