गुरू जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार के संचार प्रबंधन एवं तकनीकी विभाग के प्रोफैसर पी.के. जैना की सेवानिवृति के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को विश्वविद्यालय के चौधरी रणबीर सिंह सभागार में सेवा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद के सदस्य डा. के.सी. अरोड़ा समारोह के मुख्यातिथि थे। समारोह की अध्यक्षता कुलसचिव डा. अनिल कुमार पुंडीर ने की।
डा. के.सी. अरोड़ा ने कहा कि प्रो. पी.के. जैना अत्यन्त मेहनती व कर्मठ शिक्षक रहे हैं। उनके साथी शिक्षकों ने भी प्रो. पी.के. जैना की स्पष्टवादिता, कठिन परिश्रम, उच्चस्तरीय जीवनशैली व नैतिक मूल्यों की प्रशंसा की।
कुलसचिव डा. अनिल कुमार पुंडीर ने इस अवसर पर प्रो. पी.के. जैना द्वारा विश्वविद्यालय को दी गई सेवाओं की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रो. पी.के. जैना ने विश्वविद्यालय की प्रगति के लिए सत्य एवं कर्तव्य निष्ठा से कार्य किया है। विश्वविद्यालय के विकास में इन्होंने अहम् योगदान दिया है। कुलसचिव ने इनके सुखद भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रो. पी.के. जैना ने हमेशा अपने साथ काम करने वाले साथियों की भावनाओं का ख्याल रखा है।
प्रो. पी.के. जैना ने इस अवसर पर कहा कि विश्वविद्यालय में अपने कार्यकाल के दौरान उन्हें सभी से भरपूर सहयोग व समर्थन मिला है। उन्होंने प्रयास किया है कि वे
प्रो. पी.के. जैना ने 22 जून 1995 को कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय के रीजनल सैंटर में बतौर लैक्चरर ज्वाईन किया। इसके बाद वे लैक्चरर सीनियर स्केल, लैक्चरर सेलेक्शन गे्रड, रीडर, एसोसिएट प्रोफैसर व प्रोफैसर के पद पर पदौन्नत हुए। प्रो. पी.के. जैना ने 01 फरवरी 2014 से 08 जून 2016 तक संचार प्रबंधन एवं तकनीकी विभाग अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला।
समारोह को प्रो. आर.के. गुप्ता, प्रो. कर्मपाल नरवाल, प्रो. संदीप राणा, प्रो. आर. भास्कर, प्रो. मिलिन्द पारले, प्रो. हरभजन बंसल, उपकुलसचिव सुरेन्द्र सिंह व दीप चंद ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर उन्हें शाल व स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष, अधिकारी, कर्मचारी व प्रो. पी.के. जैना के परिवार के सदस्य भारी संख्या में उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन : फोटो-1 व 2: गुरू जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार के संचार प्रबंधन एवं तकनीकी विभाग के प्रो. पी.के. जैना को सेवानिवृति के अवसर पर सम्मानित करते विश्वविद्यालय विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद के सदस्य डा. के.सी. अरोड़ा, कुलसचिव डा. अनिल कुमार पुंडीर एवं अन्य।