गुरू जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार में हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस के सामने लॉन में एक बार फिर विभिन्न किस्म के फूलों की खूशबू महकेगी। विश्वविद्यालय में 08 मार्च 2016 मंगलवार को तृतीय पुष्प उत्सव-2016 का भव्य आयोजन किया जाएगा। विश्वविद्यालय निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियन्ता अशोक अहलावत ने बताया कि पुष्प उत्सव में कोई भी व्यक्ति, औद्योगिक इकाई, सरकारी व गैर-सरकारी संस्थाएं भाग ले सकती हैं।
उन्होंने बताया कि पुष्प उत्सव में बढ़चढ़ कर भाग लें जिससे शहर का वातावरण महक उठे। उन्होंने बताया कि उत्सव में ‘पुष्प सज्जा’, ‘कट फलावर’ तथा ‘गमलों के पौधे’ श्रेणियां शामिल हैं। पुष्प उत्सव की तैयारियां शुरु कर दी गई हैं। विजेता प्रतिभागियों को सभी श्रेणियों में आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। पुष्प उत्सव के बारे में अधिक जानकारी के लिए अधीक्षक अभियन्ता, कार्यकारी अभियन्ता, प्रोजेक्ट इंजीनियरि होर्टिकल्चर से फोन नम्बर क्रमश: 01662-263105, 01662-263123, व 9896170184 पर सम्पर्क कर सकते हैं।