चंडीगढ, 13 दिसम्बर -हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल को अम्बाला जिला की शिकायत निवारण समिति का अध्यक्ष बनाए जाने पर स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज ने प्रसन्नता जाहिर की और कहा कि वह इसका स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से मुख्यमंत्री के अध्यक्ष बनने से समस्याओं का शीघ्र हल होगा और जिलावासियों को इनका शीघ्र लाभ मिलेगा। यह जानकारी आज उन्होंने अंबाला में दी।
उन्होंने कहा कि वे हरियाणा के कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतनमान दिलवाने की अपनी वायदे पर कायम है और प्रदेश की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के बाद उन्हें यह लाभ दिया जायेगा। उन्होने कहा कि पिछले 5 वर्षाे में भाजपा विधायक दल का नेता होने के नाते उन्होने विधानसभा में जो-जो मुद़्दे उठाये हैं वह उन्हे पूरा करवाने के लिए वचनबद्घ हैं। उन्होने कहा कि वह मुद्दे और वायदे उनके लिए गीता के समान हैं।
उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के भ्रष्टïाचार के कारण प्रदेश में आर्थिक स्थिति बद से बदत्तर हुई है और वर्तमान सरकार भ्रष्टïाचार के सभी छेदो पर अंकुश लगाकर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के प्रयास में जुटी है। उन्होने कहा कि आर्थिक स्थिति मजबूत करके इन सभी वायदों को पूरा किया जायेगा।
हरियाणा में खाप पंचायतों के अस्तित्व पर उन्होने कहा कि खाप पंचायतों के सामाजिक महत्व को नकारा नहीं जा सकता। उन्होने कहा कि यदि खाप पंचायते संविधान के दायरे में रहकर कार्य करे तो विभिन्न मुद्दों पर इनका सकारात्मक प्रभाव रहता है लेकिन संविधान के दायरे से बाहर किसी भी संस्था को कोई स्वीकार नहीं कर सकता। केन्द्रीय कानून मंत्री द्वारा खाप पंचायतों को कानूनी मान्यता नहीं होने के ब्यान पर सहमति व्यक्त करते हुए श्री विज ने कहा कि उन्होने कुछ भी गल्त नहीं कहा है क्योंकि खाप पंचायतों को कानूनी मान्यता नहीं है बल्कि उन्हें केवल सामाजिक मान्यता हासिल है। उन्होने कहा कि खाप पंचायतों को भी कानूनी मान्यता के विषय को समझना चाहिए।