चंडीगढ़, 12 सितम्बर: चुनावों की घोषणा के साथ ही इनेलो ने प्रदेश में 14 सितम्बर से लेकर 20 सितम्बर तक प्रदेशव्यापी अभियान छेडऩे और सभी 90 हलकों में विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ताओं की बैठकें आयोजित करने का निर्णय लिया है। इन बैठकों को पार्टी के वरिष्ठ नेता चौधरी अभय चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवतार सिंह भड़ाना एवं हिसार के सांसद दुष्यंत चौटाला के अलावा इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला व युवा इनेलो नेता कर्ण सिंह चौटाला सम्बोधित करेंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने बताया कि इन बैठकों में पार्टी नेता 25 सितम्बर को जींद में होने वाली जननायक चौधरी देवीलाल के जन्म दिन पर जन्म शताब्दी सम्मान दिवस रैली की तैयारियों का जायजा लेने के साथ-साथ पार्टी प्रत्याशियों के चुनाव अभियान का भी जायजा लेंगे। अभय सिंह चौटाला 15 सितम्बर को कलायत, पुण्डरी, गुहला व कैथल, 16 सितम्बर को नरवाना, उचाना, जुलाना, सफीदों व जींद, 17 सितम्बर को गोहाना, बडोदा, इसराना, घरौंडा, असंध व पेहवा, 18 सितम्बर को कलानौर, महम, किलोई व बहादुरगढ़, 19 सितम्बर को खरखोदा, राई, गन्नौर व पानीपत ग्रामीण और 20 सितम्बर को को बादली, बेरी व झज्जर में बैठकों को संबोधित करेंगे।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा 15 सितम्बर को नीलोखड़ी, रादौर, सढ़ौरा व यमुनानगर, 16 सितम्बर को अम्बाला शहरी, अम्बाला छावनी, करनाल व पानीपत, 17 सितम्बर को थानेसर, 18 सितम्बर को सोनीपत, रोहतक, हांसी व हिसार, 19 सितम्बर को आदमपुर, फतेहाबाद व सिरसा में बैठकों को सम्बोधित करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवतार सिंह भड़ाना एवं हिसार के सांसद दुष्यंत सिंह चौटाला 15 सितम्बर को बडख़ल, तिगांव, फरीदाबाद व एनआईटी, 16 सितम्बर को सोहना, हथीन, होडल व पलवल, 17 सितम्बर को पटौदी, फिरोजपुर झिरका, बल्लबगढ़ व गुडग़ांव, 18 सितम्बर को बावल, अटेली, नारनौल व नांगलचौधरी, 19 सितम्बर को समालखा, नारायणगढ़ व पंचकूला और 20 सितम्बर को कालका व जगाधरी में बैठकों को सम्बोधित करेंगे। इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला 14 सितम्बर को तोशाम, बाढड़ा, लोहारू व भिवानी, 15 सितम्बर को बवानीखेड़ा, दादरी, महेंद्रगढ़, कोसली व रेवाड़ी, 16 सितम्बर को पिरथला, पुन्हाना, नूंह व बादशाहपुर, 17 सितम्बर को इंद्री, लाडवा, शाहबाद व मुलाना और 18 सितम्बर को नलवा, नारनौंद, बरवाला व उकलाना में और युवा इनेलो नेता कर्ण सिंह चौटाला 14 सितम्बर को डबवाली, रानिया व ऐलनाबाद और 15 सितम्बर को कालांवाली, रतिया व टोहाना में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठकों को सम्बोधित करेंगे।
जिला प्रभारी नियुक्त: इनेलो ने हरियाणा में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत प्रदेश के सभी 21 जिलों में इनेलो व अकाली दल के वरिष्ठ नेताओं को जिला प्रभारी नियुक्त किया है। पंजाब के मुख्य संसदीय सचिव सरूप चंद सिंगला को सिरसा, मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा को कैथल, सुखविंद्र सिंह औलख को फतेहाबाद, कुलदीप सिंह न्योल हिसार, दिपेंद्र ङ्क्षसह ढिल्लों कुरुक्षेत्र, तेजेंद्र पाल सिंह संधू अम्बाला, सीपीएस एनके शर्मा को पंचकूला, निर्मल सिंह जोलाकलां को यमुनानगर, पूर्व आईएएस अधिकारी दरबार सिंह गुरु को करनाल, विजय भंडारी जोधपुर को पानीपत, बडोत उत्तरप्रदेश निवासी समरपाल चौधरी को सोनीपत, अभय यादव उत्तरप्रदेश को रेवाड़ी, संजय चोपड़ा राजस्थान को भिवानी, राम नारायण डागर गंगानगर को जींद, मोहसीन खान सहारनपुर को मेवात, श्रीमती अंजु सिंह चौधरी को पलवल, एसपी सिंह को गुडग़ांव, आरके आनंद को फरीदाबाद, हरिसिंह राणा दिल्ली को रोहतक व शमशेर सिंह डागर को झज्जर जिला का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।