चंडीगढ़, 22 सितम्बर: भाजपा को फरीदाबाद में एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे हैं। पार्टी के पूर्व विधायक व दिग्गज नेता चंदर भाटिया द्वारा भाजपा छोड़ इनेलो में शामिल होने के बाद भाजपा के एक अन्य वरिष्ठ नेता एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य प्रवेश मेहता ने आज हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं व दर्जनों बड़े नेताओं सहित भाजपा छोड़ इनेलो में शामिल होने की घोषणा की। फरीदाबाद से भाजपा टिकट के प्रमुख दावेदार व 2009 में भाजपा टिकट पर फरीदाबाद से चुनाव लडक़र करीब 23 हजार वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे प्रवेश मेहता व उसके समर्थकों ने इनेलो के वरिष्ठ नेता चौधरी अभय सिंह चौटाला व पार्टी के फरीदाबाद से लोकसभा प्रत्याशी रहे आरके आनंद की मौजूदगी में इनेलो की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा नेताओं ने पार्टी के प्रमुख नेताओं पर कार्यकर्ताओं के साथ धोखा करने और पैसों के बदले पार्टी टिकट बदले जाने के आरोप लगाते हुए कहा कि सही मायने में पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान केवल इनेलो में होता है और इनेलो ने ही पार्टी के आम कार्यकर्ताओं को लोकसभा व विधानसभा की टिकट देकर न सिर्फ उन्हें विधायक व सांसद बनाया बल्कि पार्टी कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान बढ़ाने का भी काम किया।
प्रवेश मेहता ने कहा कि उन्होंने व स्व. कुंदनलाल भाटिया के परिवार ने फरीदाबाद में भाजपा को मजबूती प्रदान करने व भाजपा का झण्डा बुलंद करने में पूरा जीवन लगा दिया लेकिन भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं की मेहनत का सम्मान करने की बजाय उन्हें धक्का देने का काम किया। उन्होंने कहा कि वे पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुरूप ही भाजपा छोड़ इनेलो में शामिल हो रहे हैं। इनेलो के वरिष्ठ नेता चौधरी अभय सिंह चौटाला ने प्रवेश मेहता व उनके साथियों का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत करते हुए उन्हें पूरा मान-सम्मान दिए जाने का भरोसा दिलाया। रविवार को भाजपा के पूर्व विधायक चंदर भाटिया भी अपने समर्थकों सहित अभय सिंह चौटाला की मौजूदगी में भाजपा छोड़ इनेलो में शामिल हो गए थे।
प्रवेश मेहता के साथ भाजपा छोड़ इनेलो में शामिल होने वालों में फरीदाबाद जिला भाजपा के उपाध्यक्ष राजकुमार राज, गोवंश प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कमल स्रोत, मडल अध्यक्ष विजय यादव, मंडल महासचिव सुखलाल सैनी व प्रीतपाल सिंह, मंडल उपाध्यक्ष जावेद खान, मामचंद, कीमती लाल सहगल, धर्मवीर चौधरी व बृजपाल सिंह, मंडल सचिव नेत राम गुज्जर, राजीव जांगड़ व पृथ्वी गांधी, अधिवक्ता मंच के अध्यक्ष महेश वालिया, मीडिया प्रभारी ओम चौधरी, प्रचार मंत्री प्रमोद मल्होत्रा, अरुण प्रताप सिंह, मंडल उपाध्यक्ष हरि किशन चौहान, मंडल संयोजक जयवीर गुज्जर व वरिष्ठ सदस्य अजीत तोमर के अलावा अजरोंदा मंडल फरीदाबाद के मंडलाध्यक्ष रामेश कुमार सिंह, मंडल महासचिव ठाकुर जवाहर सिंह व विजय दुआ, मंडल उपाध्यक्ष चरण सिंह, एसडी पराशर, गोविंद राम सैनी व राजिंद्र पहलवान, मंडल सचिव राजिंद्र सिंह, सुनील गौर, डिम्पल सिंगला व धर्मवीर परसवाल, महिला मार्चा की अध्यक्ष अंजू ठाकुर, मंडल कार्यकारिणी सदस्य विकास बालियान, मंउल कोषाध्यक्ष छोटू राम सैनी व युवा मंडल सचिव उमेश गौतम के अलावा युवा मोर्चा फरीदाबाद मंडल के मंडलाध्यक्ष ओमप्रकाश चंदीला, मंडल सचिव जसवीर सिंह, अनूप सिंह, गौरव, लखन व तालिब, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राहुल सिंह व कार्यकारिणी सदस्य दीपक दौलताबाद सहित दर्जनों अन्य पदाधिकारी व हजारों कार्यकर्ताओं ने भाजपा छोड़ इनेलो में शामिल होने की घोषणा की।