भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रचार की कमान संभाली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में जहां भाजपा के चुनाव प्रचार की कमान संभाली वहीं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने हरियाणा में पार्टी के पक्ष में धुआंधार चुनाव प्रचार किया। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह हरियाणा में की पूर्ववर्ती सरकार पर भ्रष्टाचार और जातिवाद को लेकर हमले किए। उधर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राज्यों में गरीबों को मुफ्त प्लॉट देने का वादा किया।
भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रचार की कमान संभाली।
गृह मंत्री अमित शाह ने अनुच्छेद 370 को लेकर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उस पर वोट बैंक की राजनीति करने के कारण राष्ट्रवाद के लिए खड़े ना होने का आरोप लगाया। फरीदाबाद के पास तिगांव में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि केवल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार की वजह से जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान खत्म किए जा सके ताकि क्षेत्र को देश का अभिन्न हिस्सा बनाया जा सके।
पानीपत की अपनी दूसरी रैली में भाजपा अध्यक्ष ने हरियाणा में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार को भ्रष्टाचार और जातिवाद के मुद्दे पर घेरते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार थ्री डी के सिद्धांत पर चलती थी।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को हरियाणा के फरीदाबाद, पानीपत, बहादुरगढ़ और गुरुग्राम में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। उधर कांग्रेस की ओर से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जींद के जुलाना में कांग्रेस प्रत्याशी धर्मेंद्र ढुल के पक्ष में चुनावी रैली की। रैली में हुड्डा ने राज्य में कांग्रेस सरकार आने की स्थिति में गरीबों को फ्री प्लॉट बांटने का वादा किया।
हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। मतो की गिनती 24 अक्टूबर को की जाएगी।