राष्ट्रीय खेल दिवस: सेंट मार्क्स गर्ल्स स्कूल में 130 छात्राओं ने योग उत्सव में लिया हिस्सा, इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर नवदीप जोशी अध्यक्ष योग स्पोर्ट एसोसिएशन, इंडिया एवं डायरेक्टर नवयोग ग्राम (सूर्योदय सेवा समिति ) रहे। उन्होंने कहा विद्यार्थी काल से यदि बच्चों मे योगाभ्यास की रूचि पैदा कर दी जाय तो उसका जीवन उत्साह से भरा रहता है।
पतंजलि सूत्र मे कहा है सुखी मनुष्यों के साथ मैत्री , दुखी मनुष्यों के साथ दया , पुण्यात्मा के साथ प्रसन्नता , पापीयों के साथ उपेक्षा की भावना करने से मन शुद्ध एवं निर्मल हो जाता है । जो सफलता के लिए ज़रूरी है । सेंट मार्क्स गर्ल्स स्कूल,पश्चिम विहार नई दिल्ली में योग उत्सव का आयोजन 29 अगस्त 2019 को राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में किया गया जिसमें 8 विद्यालयों के 130 छात्राओं ने हिस्सा लिया।
2 वर्गों में यह प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें 12 वर्ष से कम व 16 वर्ष से कम छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में एकल प्रतियोगिता व समूह प्रतियोगिता शामिल की गई।