चंडीगढ़ महानगर से अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रिय बजरंग दल चंडीगढ़ से लगभग 200 कार्यकर्ताओं ने किया अयोध्या के लिए विभिन्न माध्यमों से कूच किया।
अहिप के महानगर अध्यक्ष बलबीर कृष्ण गर्ग ने जानकारी देते हुए कहा की डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया के नेतृत्व में पूरे भारत से लाखो हिन्दू 21-अक्तूबर को अयोध्या में पूजन करेंगे उसी क्रम में चंडीगढ़ से लगभग 200 हिन्दू अयोध्या के लिए निकाल चुके है।
राष्ट्रिय बजरंग दल के प्रदेश उपाध्यक्ष द्विजेंद्र डोगरा ने कहा कि पंजाब से लगभग 2000 हिन्दू, अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण हेतु संसद में अध्यादेश लाकर कानून बनाकर , केंद्र की भाजपा सरकार, हिंदुओं से किए अपने वचन को पूर्ण करे। इसी मांग के साथ अयोध्या के लिए निकले है।
सबसे पहले पंजाब प्रदेश अहिप अध्यक्ष विजय सिंह भारद्वाज ने अमृतसर में रावण दहन के दौरान रेल हादसे में मारे गए लोगो कि आत्मा कि शांति के लिए प्रार्थना की और दोषियों को श्रीघ्रः पकड़ कर दंड देने की मांग की।
चंडीगढ़ सेअयोध्या जाने वाले लोगो में रोहित शर्मा, मंगेश कुमार, पंडित राम बहादुर शर्मा, पंडित जय शंकर जोशी, अनुज पाण्डेय, रामायनी मक्कर और वरुण मेनन मुख्य रूप से शामिल है।
क्या कोई बताएगा तोगड़िया इतने साल तक विश्व हिंदू परिषद का कर्ताधर्ता रहा तब उसे अयोध्या की याद क्यों नहीं आई कहीं यह बात सच तो नहीं की है एक परिवारवाद वाली पार्टी का एजेंट बन चुका है और चंदा वही से आ रहा है फोटो में कितने लोग हैं और खबर में कहा जा रहा है कि 200 लोग पर हैं