चंडीगढ़ 9 दिसंबर,2018 : भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के मंडल नंबर 30 की बैठक किशनगढ़ में आयोजित हुई | बैठक में भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने विशेष रूप से इसमें भाग लिया | उनके साथ जिला नंबर 5 के जिला अध्यक्ष हुकुम चंद, मंडल अध्यक्ष दरियाओ सिंह, मार्किट कमिटी के निदेशक कुलविंदर सिंह, जिला परिषद् के पूर्व चेयरमैन भजन सिंह माडू , डॉ नरेश और बलजीत ढिल्लों सहित भारतीय जनता पार्टी के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने इसमें भाग लिया |
बैठक की जानकारी प्रदान करते हुए मीडिया विभाग के इंचार्ज रविंद्र पठानिया ने बताया कि इस बैठक में पार्टी के कार्यकर्ताओं उत्साह देख कर प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि लगता है मंडल नंबर 30 के कार्यकर्ता आगामी चुनाव को लेकर अपनी कमर कस चुके हैं | उन्होंने इस के लिए जिला अध्यक्ष हुकुम चंद और मंडल अध्यक्ष दरियाओ सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिस प्रकार से कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर अभी से जोश है इसी जोश के साथ कार्यकर्ताओं को लोगों का वोट अब भाजपा के पक्ष में करवाना है | इसके लिए उन्हें चुनाव तक लोगों के बीच जाना होगा और जनता को बताना होगा कि भारतीय जनता पार्टी है जो देश के विकास के लिए तीव्रगति से काम कर रही है | आज देश में इस बात की तो चर्चा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुत ही कम समय में देश को नयी दिशा प्रदान की है | अभी भाजपा सरकार को और समय देने की जरूरत है | लोगों के इस विश्वास से साफ़ है कि देश की जनता का मूड इस बार फिर से केंद्र में भारी बहुमत से भाजपा की सरकार मन है हम सभी कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर उनको मोदी सरकार के कामों के बारे में उनको बताना होगा और उनसे समर्थन की अपील करनी होगी | अभी समय है कि कार्यकर्ता प्रतिदिन अपने घरों से निकल कर लोगों के बीच जाकर चर्चा करें | ऐसा करके हम सभी भी देश के विकास के लिए पुनः भाजपा सरकार को लाने में मील पत्थर साबित होंगे | उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि इस चुनावी यज्ञ में हम कहीं पीछे न रह जाये इस धयेय को लेकर चलना होगा तभी आगामी लोकसभा चुनाव में चंडीगढ़ से भाजपा की जीत सुनिश्चित होगी |