चण्डीगढ़ 16 मार्च, 2019 – चण्डीगढ़ वासियों को भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और मोदी सरकार की उपलब्धियों से अवगत करवाने के लिए चण्डीगढ़ में आज दो स्थानों पर चार्य पे चर्चा का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रमों का अयोजन रामदरबार और सैक्टर 17 के जैम्स पलाजा में किया गया। जिसमें चण्डीगढ़ के बुद्धिजीवी एवं प्रभावशाली व्यक्तियों ने इसमें भाग लिया।
यह जानकारी मीडिया विभाग के इंचार्ज रविन्द्र पठानिया ने प्रदान की। उन्होंने कहा कि भारी संख्या में लोगों ने प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन से बातचीत की और अपने सुझावों को उनके समक्ष रखा। टंडन ने सभी लोगों द्वारा दिये गए सुझावों को स्वागत किया और कहा कि पार्टी द्वारा चलाये जा रहे चाय पे चर्चा कार्यक्रम के तहत स्थानीय लोगों से सीधा सम्पर्क किया जा रहा है ताकि उनके विचारों को जानकर केन्द्रीय नेतृत्व के समक्ष रखा जा सके और लोकसभा चुनावों के दौरान उनके सुझावों को परिकल्पना पत्र में भी शामिल किया जा सके।
उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कहा कि देश के चौंकीदार ने अपनी ईमानदारी व अपने पुरूषार्थ से देश की जनता के बीच में अपना स्थान बनाया। देश की सेवा की खातीर 18 घंटे से भी अधिक निस्वार्थ भाव से दिन रात देश की जनता की सेवा में लगे हुए हैं। ऐसी स्वच्छ छवि और साफ नीयत वाले व्यक्ति के समक्ष देश में कोई ओर अन्य नेता उनके सामने बोना साबित होता है। प्रधानमंत्री ने सत्ता की परवाह किये बगैर देशहित के लिए कई कठोर निर्णय भी लिये जिनके साकारात्मक प्रमाण अब जनता के बीच दिखाई पडऩे लगे हैं। जबकि दूसरी ओर महाठगबंधन केवल और केवल एक राजनीतिक परिवार के राजनीतिक सफर को बचाने की कौशिश में लगे हुए हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनकी सरकारों के कार्यकाल के दौरान कांग्रेस ने जो पुराने गढ्ढ़े खोदे थे वर्तमान सरकार उन गढ्ढ़ों भरने का काम कर रही है और उस पर ही आगामी समय में ईमारत बनेगी। मोदी जी की आदत है कि डूबने वाले को बचाने के साथ-साथ उसे तैरना भी सिखाते हैं।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सभी समाज, जाति, धर्मों से ऊपर उठकर देश की राजनीति विकास के साथ जोड़ा और नई दिशा प्रदान की। गरीबों, किसानों, मजदूरों, भूमिहरों, मध्यवर्ग, महिलाओं के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाओं को बिना किसी भेदभाव के शुरू किया। देश की राजनीति में ऐसा पहली बार हुआ है कि केन्द्र में किसी सरकार ने मात्र पाँच वर्षों के भीतर देश की विपरित परिस्थितियों होने के बावजूद 134 से भी अधिक योजनाओं को शुरू किया। जिससे देश की जनता को भरपूर फायदा मिल रहा है।
इस अवसर पर जिला नं. 3 के अध्यक्ष देवी सिंह, पार्षद भरत कुमार, अल्पसंख्यक मोर्चा से इस्तखार खान, इरशाद अहमद, शदाकत अलि, विजय बाली, अशोक भूमिया, राजिन्द्र सिंह बिल्लू, अनिल गुप्ता, विक्की शेरा, सुरजीत खेड़ा, बजिन्द्र सूद, रोहित शेट्टी और बुद्धिजीवि एवं प्रभावशाली व्यक्यिों में विजय कुमार गुप्ता, जगदीश गुप्ता, सुधीर सिंगल, सुशिल सिंगल, अजय गुप्ता, अश्वनी गुप्ता, विजय मितल, राहुल कोहली, विनोद अग्रवाल, सतपाल गुप्ता, संजीव जैन, विनोद मितल, अतुल सुन्द्रा, देश दीपक खन्ना, अशोक सिंगल द्वारा भाग लिया गया।