चंडीगढ़ 5 जून 2020: कोविड-19 के अंतर्गत उद्योगपतियों को आ रही विभिन्न समस्याओं का केंद्र सरकार जल्द ही निवारण कर पायेगी। यह बात भाजपा, चंडीगढ़ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने इंडस्ट्रिज एसोसियेशन सदस्यों को कही। यह ज़्ाूम मीटिंग भाजपा, चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल सेल के स्टेट कंवीनर अवि भसीन सहयोग से तथा इंडस्ट्रिज एसोसियेशन ऑफ चंडीगढ़ के प्रेसिडेंट पंकज खन्ना नेतृत्व में आयोजित करवाई गई थी। जिसमें शहर के विभिन्न व्यापारी संगठन के वरिष्ठ सदस्य व प्रेसिडेंटस जिनमें मधु सूदन विज , करन महाजन, पंकज सहगल, अनिल महाजन, ओम अग्रवाल, सिद्धार्थ गुप्ता, एमपीएस चावला, वरिंदर सिंह, अशोक गोयल, मनीष निगम, नवीन मिगलानी व अन्य शामिल थे।
उद्योगपतियों की विभिन्न समस्याओं को सूनने पूर्व भाजपा, चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल सेल के स्टेट कंवीनर अवि भसीन ने मीटिंग में शामिल होने पर सभी का आभार प्रकट किया और भाजपा, चंडीगढ़ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन का हार्दिक अभिनंदन किया।
इंडस्ट्रिज एसोसियेशन ऑफ चंडीगढ़ के प्रेसिडेंट पंकज खन्ना ने भाजपा, चंडीगढ़ पूर्व प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन के समक्ष उद्योगपतियों/व्यापारियों को कोविड-19 में आ रही विभिन्न समस्याओं में बिजली का बिल, वाटर चार्जेस, प्रोपर्टी टैक्स, कलैक्टर रेट का बढ़ जाना आदि जैसी तमाम समस्याओं शामिल थीं, को रखा। जिस पर संजय टंडन ने उद्योगपतियों के समक्ष अपना सकारात्मक रवैया रखते हुए और कहा कि वे इन सभी समस्याओं से भली भांति अवगत हंै जिसके निवारण के लिए वे गर्वनर, एडवाइजर व केंन्द्र सरकार से बात कर चुके है जिसका क्रमबद्ध तरीके से निवारण किया जायेगा।
इस अवसर पर अवि भसीन ने कहा कि भाजपा, चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल सेल उद्योगपतियों के लिए एक विश्वास से भरा मंच है जहां पर समस्याओं को सुनकर उनका निवारण व उनके सटीक उपाय एक दूसरे को शेयर किये जाते हैं। उन्होंने कहा कि ज़ूम मीटिंग करवाने का उदेश्य भी यही था कि वे खुलकर अपनी बात को सामने रख सके ताकि उस पर प्रभावपूर्ण ढंग से कार्य किया जा सके।