चण्डीगढ़ 22 अप्रैल, 2019 – “देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनकर नहीं प्रधान सेवक बनकर 5 साल देश की सेवा की है। उनके हाथ में देश पूर्ण रूप से सुरक्षित है।“ यह बात पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने चाय पे चर्चा के दौरान कही।
चाय पे चर्चा कार्यक्रमों में आज नकामा खान और रविकांत शर्मा द्वारा सैक्टर 26 की ट्रांसपोर्ट एरिया में कश्मीरी सराय में, रूबि गुप्ता द्वारा सैक्टर 29 में चाय पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन विशेष रूप से उपस्थित होकर स्थानीय लोगों से बातचीत की और उन्हें मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शक्ति प्रकाश देवशाली, मंडल प्रधान राज किशोर आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर अपनी बात को रखते हुए प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि हमारे देश में महिलाओं का स्थान सबसे ऊपर रखा जाता है। युगों युगों से नारी की पूजा हमारे देश की संस्कृति रही है। एक दशक से पुरूषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या घटती जा रही थी। इसी बात को लेकर केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने देश में लिंग अनुपात को संतुलित करने के लिए बहुत ही योजनाओं को शुरू किया। जिसके सकारात्मक परिणाम आने शुरू हो गये हैं। मोदी सरकार ने स्वच्छ भारत अभियान, शौचालय निर्माण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और गर्भवती महिलाओं की छुट्टियाँ को 26 हफ्ते तक बढ़ाना और इस अभियान में सुधार लाने के लिए नई योजनाओं को शुरू किया। जिसके सार्थक परिणाम दिखने शुरू हो गये हैं। उन्होंने कहा कि लोगों ने इन 15 सालों में मजबूत सरकार के काम को भी देखा और मजबूर सरकार के काम को भी। देश की जनता अंतर करना जानती है और उन्हें विश्वास है कि यही जनता नामदार नेता की राष्ट्रीय विरोधी नीतियों के खिलाफ खड़ी होगी और कमल का बटन दबा कर कामदार और ईमानदार छवि वाले व्यक्ति को प्रधानमंत्री चुनेगी।