चण्डीगढ़ 03 सितम्बर, 2019 – भारतीय जनता पार्टी चण्डीगढ़ के वरिष्ठ नेता व पूर्व वित्त मंत्री अरूण जेटली की आत्मा की शांति के लिए भाजपा चण्डीगढ़ द्वारा प्रदेश कार्यालय कमलम में शोक सभा का आयोजन किया गया। इसके अलावा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने चण्डीगढ़ प्रदेश इकाई की ओर से भाजपा दिल्ली द्वारा आयोजित शोक सभा में भाग लिया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष रामवीर भट्टी, महासचिव प्रेम कौशिक, पूर्व मेयर आशा जसवाल व अरूण सूद, प्रवक्ता डॉ. ए पी सांवरिया, प्रदेश सचिव रमेश कुमार निक्कु, कार्यालय सचिव गजेन्द्र शर्मा, अमित राणा, रूबी गुप्ता, मीरा पासवान व सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने जेटली जी को श्रद्धांजलि अर्पित की व उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मोन रखा।
इस मौके पर अरूण जेटली द्वारा देश के लिए किये गये महत्वपूर्ण कार्यों को याद किया और एबीवीपी से लेकर राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा, राष्ट्रीय प्रवक्ता, सांसद, सूचना प्रसारण मंत्री, वित्तमंत्री, रक्षामंत्री, कानून मंत्री व राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष रहते हुए उनके द्वारा किये गये कार्यों को याद किया गया। शोक सभा में उपस्थित सभी कार्यकताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अरूण जेटली राजनेता के साथ बहुत कानूनविध के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जो उनका योगदान अविस्मिरनिय को याद किया गया और चण्डीगढ़ भाजपा के साथ उनके लम्बे समय तक किये कार्यों को याद करते हुए परमात्मा से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके परिवार के प्रति साहनुभुति प्रकट की