चंडीगढ़ : वीर भारत संगठन ने स्वतंत्रता दिवस एक विशेष रूप से मनाया। संगठन के कार्यकर्ताओ ने भारत के प्रसिद्ध स्वास्थ्य केंद्र पी जी आई कर्मचारियों के घरों में 50 मेडिसिनल प्लांट्स तथा तिरंगा झंडा देकर मनाया।
वीर भारत के 20 कार्यकर्ताओं ने एक साथ घर घर जाकर मेडिसिनल प्लांट्स महुआ तुलसी तथा गिलोय का वितरण किया तथा उन्होंने इन मेडिसिनल प्लांट्स का एक साहित्य दिया जिसमें इन मेडिसिनल प्लांट्स को उगाने तथा प्रयोग करने की विधि के साथ इन के औषधीय गुणों का उल्लेख है।
स्वतंत्रता दिवस को लेकर जहां पूरे भारत में हर्षो उल्लास का माहौल था समाज का हर वर्ग अपने अपने तरीके से स्वतंत्रा दिवस का आनंद लेते हुए कई तरह के कार्यक्रम कर रहा था। देशभर में कई तरह के आयोजन देशवासी स्वतंत्रता दिवस को मनाने के लिए कर रहे थे चारों तरफ देश भक्ति का माहौल बना हुवा था।
वीर भारत के संयोजक ने बताया pgi में उनके इस प्रयास का हर घर से समर्थन तथा सहयोग करने का आश्वासन मिला। उन्होंने बताया लोगों ने मेडिसिनल प्लांट्स को लगाने तथा उसको उपयोग करने के लिए विश्वास दिलाया। लोगों ने वीर भारत के इस समाजसेवी प्रयास का सम्मान करते हुए आश्वासन दिया वह भी वीर भारत की इस अनूठी मुहिम के साथ जुड़ेंगे तथा चंडीगढ़ में हर घर तक मेडिसिनल प्लांट्स पहुंचाने में वीर भारत का सहयोग करेंग।
वीरभारत यहां समाज के हर वर्ग तक अपने समाज सेवी कार्यों को करना चाहता है वही वीरभारत सभी व्यक्तियों से अनुरोध करता रहा है कि हर व्यक्ति को समाज की जीवन के लिए उस समय निकालकर समाज में फैली कुरीतियों को उखाड़ फेंकने तथा समाज में एक स्वस्थ माहौल जिससे देश खुशहाल तथा तरक्की के रास्ते पर चले ऐसा माहौल तैयार करना समाज के हर व्यक्ति का कार्य है।