चंडीगढ़ 20 जनवरी, 2018. चण्डीगढ़ के पूर्व भाजपा सांसद, भारत सरकार के अपर महासालिसिटर एवं राष्ट्रीय विधि आयोग के सदस्य श्री सत्य पाल जैन तथा चंडीगढ़ के नवनिर्वाचित महापौर श्री देवेश मौदगिल ने आज नई दिल्ली में भारत के उपराष्ट्रपति तथा पंजाब विश्वविद्यालय के चांसलर श्री एम. वेंकैया नायडू से नई दिल्ली में भेंट की।
यह भेंट मौलाना आजाद रोड में श्री एम. वेंकैया नायडू के निवास ‘उपराष्ट्रपति भवन’में हुई। बैठक लगभग आधा घंटा चली।
श्री जैन एवं मौदगिल ने पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ प्रशासन एवं चंडीगढ़ नगर निगम से जुड़े कई विषयों पर उपराष्ट्रपति से चर्चा की।