नीरज पन्त , चंडीगढ़ : देश के विभिन्न शिक्षा संस्थानों में दीपावली पर्व को लेकर बहुत उत्साह देखने को मिल रहा है। सभी शिक्षा संस्थानों में विद्यार्थी दीपावली के लिए अपने घर जाने से पूर्व अपने अपने संस्थानों में ज्योति पर्व मना रहे है। विश्व की अग्र सूची में शामिल पंजाब विश्वविद्यालय में भी दीपावली को लेकर अत्यधिक हर्षो उल्लास का माहौल है। विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में छात्र, अध्यापक , कर्मचारी अपने अपने तरीके से विश्वविद्यालय में दीपावली के अवकाश से पूर्व त्यौहार मना रहे है।
आज दीपावली त्यौहार के कार्यक्रम को करते हुए माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया। सनातक , परासनातक के छात्रों के साथ विभाग के शोध छात्रों , प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। विभिन्न रंगोलियों को बनाते हुए छात्रों ने समाज के लिए अपने अपने सन्देश दिए।
जहाँ एक ओर छात्र त्यौहार की तैयारी में जुटे हुए है उन्होंने इस अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा की जा रही अपील ” इस बार एक दिया एवं एक सन्देश सेना के जवानों के लिए भी दें ” का विशेष ख्याल रखा तथा इसकी अभिव्यक्ति उनके द्वारा बनाई गयी रंगोली में भी नजर आयी।