आज विहिप-बजरंग दल चंडीगढ़ ने बालटाल में अमरनाथ यात्रा के दौरान आयोजित लंगरो पर हुए हमले के विरुद्ध जम्मू कश्मीर की मुफ़्ती सरकार का हल्लों माजरा चौक पर पुतला फूँक कर रोष प्रकट किया
बजरंग दल चंडीगढ़ के संयोजक दविंदर सिद्धू ने कहा हर वर्ष अमरनाथ यात्रियों व वहाँ पर लंगर करने वाली आयोजन समितियों के ऊपर हमले बढ़ते जा रहे है। हिन्दू काफी सहनशील रहा है लेकिन अब सब्र का बांध टूट रहा है। कहीं ऐसा न हो प्रतिघात में हज यात्रियों के साथ किसी प्र्तकर की घटना न हो जाये।
विहिप चंडीगढ़ के महानगर मंत्री सुरेश राणा ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर की सरकार अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा प्रदान करने में पूर्ण विफल रही है और कश्मीर के पाकिस्तान परस्त कट्टरपंथी हमेश यात्रा के दौरान लोगो पर हमले करते है। अगर कश्मीरियों के हिंदुस्तान से लगाव नहीं तो चंडीगढ़ में मौजूद कश्मीरियों को वापस भेजने का प्रबंध किया जा सकता है।
रोष प्रदर्शन में चंडीगढ़ विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल चंडीगढ़ के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए