चण्डीगढ़। आल इंडिया श्री परशुराम महादल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित मनोज शर्मा ने व्यपारियों, दुकानदारों और कंपनियों को भारतीय संस्कृति के अनुसार नव वर्ष मनाने की अपील की है। भारतीय संस्कृति के अनुसार नव वर्ष चैत मॉस की प्रथम तिथि को होता है। पंडित मनोज शर्मा के अनुसार व्यपारी, दुकानदार या फिर कंपनियां अंग्रेजी नव वर्ष की तरह ही भारतीय संस्कृति के नव वर्ष के अवसर पर आकर्षक ऑफर अपने ग्राहकों को दें। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति के अनुसार पड़ने वाले नव वर्ष पर अपना काम काज बढ़ाने के लिए यदि आकर्षक ऑफर ग्राहकों को दिए जाएं तो काम काज में बेहतर परिणाम हासिल हो सकते हैं। पंडित मनोज शर्मा के अनुसार इस कदम से भारतीय संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा। पंडित मनोज शर्मा ने सरकार से भी अपील की है कि वो जनता को भारतीय संस्कृति के अनुसार पड़ने वाले नव वर्ष की जानकारी और इसके महत्व के बारे जागरूक करने के लिए ख़ास कार्यक्रम आयोजित करे।