चंडीगढ़ 25 जनवरी, 2015: कालोनी नं. 4 में कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़े लगभग 550 कार्यकर्ताओं ने स्थानीय नेता गुरूदेव, राजेन्द्र यादव व राम मिनिस्टर यादव के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। उन्होंने पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन, महासचिव प्रेम कौशिक, जिला अध्यक्ष शक्ति प्रकाश देवशाली, पंचायत समिति के चेयरमैन शिंगारा सिंह, राकेश खेर, मंडल अध्यक्ष शीला नाथ गुप्ता, मुकेश राय, मुकेश शर्मा, अमर पासी, पार्षद सतीश कैंथ व अन्य पदाधिकारियों के समक्ष भाजपा का दामन थामा।
इस अवसर पर पार्टी प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने नए आए सभी सदस्यों का पार्टी का पटका डालकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पार्टी में सभी नए सदस्यों का स्वागत है। भाजपा में सभी को बराबर का मान-सम्मान मिलेगा क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो बिना किसी भेद भाव के बिना किसी जातिवाद के सभी को एक समान समझती है। पार्टी सदैव ही लोगों के हितों को ध्यान में रखकर कार्य करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदैव लोगों के हितों को अनदेखा किया है। इसलिए आज चंडीगढ़ में पुराने कांग्रेसी परिवार भाजपा का दामन थाम रहे हैं।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष शक्ति प्रकाश देवशाली ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कालोनी में हमेशा वोट बैंक की राजनीति की है। कालोनीवासियों के हितों की और कभी ध्यान नहीं दिया। कांग्रेस में जिस भी व्यक्ति ने उनकी कुनीतियों के खिलाफ आवाज उठाई उनकी आवाज को कांग्रेस पार्टी दबाती आ रही है और एक तरफ भाजपा है जो अपने कार्यकर्ताओं के लिए दिन रात उनके साथ खड़ी होती है। पार्टी में बिना किसी भेदभाव के सभी को सम्मान दिया जाता है।
कांग्रेस पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हुए राजगुरू, राजेन्द्र यादव व राम मिनिस्टर यादव ने कहा कि उन्हें इस बात का सदा दुख रहेगा कि उन्होंने अब तक ऐसी पार्टी का साथ दिया जिसने कार्यकर्ताओं की अनदेखी की है। देशवासियों के लिए कुछ भी नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का दामन थामने के बाद उन्हें ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सही मायने में भाजपा सभी वर्गों की पार्टी है। यहां गरीब अमीर का कोई भेदभाव नहीं रहता।