चंडीगढ़ : सोनिया के जन्मदिन पर सिरसा में कोंग्रेसियों ने काटा अशोक चक्र वाला तिरंगा केक, चंडीगढ़ में बीजेवाईएम ने किया विरोध प्रदर्शन, की राजद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग
आज सिरसा के काँग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी के जन्मदिन पर अशोक चक्र वाला तिरंगा केक काट दिया जिसकी जानकारी मिलते ही राज्यभर में उनका विरोध शुरू हो गया। चंडीगढ़ में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पुतला फूँक कर विरोध प्रदर्शन किया और दोषियों पर राजद्रोह का मुकदमा दर्ज करके कड़ी कार्यवाही करने की मांग की। चंडीगढ़ युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश अरोड़ा ने कहा की काँग्रेस के कार्यकर्ता गुलाम मानसिकता के है जो फर्जी गांधी परिवार की चापलूसी करने में देश का अपमान करने से भी नहीं चूकते। विरोध प्रदर्शन में अमनदीप सिंह, हरीश चंद्रा, अमित मिश्रा, प्रेम यादव, राकेश चौधरी, एस.राज, बरिंदर, सुशील पांडे, अरविंद शुक्ला, कार्मिक, बॉबी, गोपाल, राज कुमार, राजू राज आदि शामिल थे।