आज विहिप-बजरंग दल चंडीगढ़ की शिव मानस मंदिर, ट्रिब्यून चौक में बैठक हुई जिसमे संगठन विस्तार व संगठन के आगे के कार्यक्रमों की रूप रेखा तैयार की गयी। विहिप उपाध्यक्ष सुशील पांडे ने जानकारी देते हुए कहा की संगठन ने शहर में लोगो को नेत्रदान के लिए जागरूक बनाने तथा अधिक से अधिक पौधरोपन करने को प्राथमिकता देने का प्रण लिया।
संगठन विस्तार के क्रम में बजरंग दल में ललित कंसल प्रखण्ड सह संयोजक, सुरजीत सिंह खंड संयोजक, चेत राम खंड सह संयोजक, कमलेश कुमार खंड गौ रक्षा प्रमुख, अंकुश खंड सह गौ रक्षा प्रमुख तथा विहिप में श्री चंद खंड अध्यक्ष, श्याम नारायण सिंह खंड उपाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी दी गई और मंगेश कुमार शर्मा, सागर सिंह राणा, जसवंत सिंह, वी. एस, राव, अनंत राम व दया प्रकाश गुप्ता ने संगठन की सदस्यता गृहण की।