चंडीगढ़ : आज विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल चंडीगढ़ के कार्यकर्ताओं ने वीएचपी के संस्थापक श्री अशोक सिंघल जी की लंबी आयु व शीघ्र स्वस्थ होने के लिए महामृत्युंजय मंत्र का पाठ तथा यज्ञ का आयोजन शिव मानस मंदिर में किया। ज्ञात रहे कि अशोक सिंघल जी को गत शनिवार सांस लेने में हो रही दिक्कत की वजह से गुड़गाँव के मेदंता अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसके बाद से सोशल मीडिया पर उनके देहांत की अफवाह भी फैल गयी थी। आज सुशील पांडे, संयोजक-बजरंग दल पटियाला विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि अशोक सिंघल जी का स्वस्थ पहले से बेहतर होने की हम कामना करते है और ईश्वर से प्रार्थना करते है की राम मंदिर का निर्माण वो अपनी आंखो से देखे।