चंडीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार विजय देव ने आज सेक्टर 29 स्थित शिरडी साई धाम में माथा टेका व पूजा अर्चना की। मंदिर के पुजारियों द्वारा उन्हें इस अवसर पर सरोपा भेंट किया गया। श्री विजयदेव के साथ प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण एवं स्थानीय पार्षद सतीश कैंथ व क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद थे। मंदिर के पदाधिकारियों ने उनका यहां पधारने पर स्वागत किया। उन्होंने मंदिर से जुड़ी खास बातों की भी जानकारी ली। श्री विजय देव आजकल शहर में विभिन्न स्थलों का स्वयं जाकर विकास कार्यों एवं अन्य समस्याओं का जायजा ले रहे हैं। इसी सिलसिले में वह आज सेक्टर 29 में पधारे थे। यहां उन्होंने विभिन्न जनप्रतिनिधियों से मिलकर उनकी समस्याओं के बारे में विचार विमर्श किया।