चंडीगढ़ : श्री देव भूमि उत्तराखंड लोक संस्कृति-विरस्तीय यात्रा समिति के अध्यक्ष एवं उत्तराखण्ड के भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहन सिंह रावत गाँववासी जी के चंडीगढ़ पहुँचने पर उत्तराखंड की सभी संस्थाओं द्वारा उनका सेक्टर 46 के कम्युनिटी सेंटर में उनका भव्य स्वागत कर सम्मान किया गया |
इस सम्मान समारोह में उत्तराखंड से सम्बन्ध रखने वाले चंडीगढ़ वार्ड न. 21 (एम .सी .) के बीजेपी पार्षद हीरा नेगी व उत्तराखंड की सभी संस्थाओं के पदाधिकारी गण पहुंचे जिनमे की कुमाऊं सभा के मीडिया प्रभारी शशि प्रकाश पाण्डेय , कुमाऊं सभा के प्रधान बच्चन सिंह नगरकोटी गढ़वाल सभा के प्रधान विक्रम बिष्ट ,महासचिव विजयरावत ,अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा चंडीगढ़ ब्रांच के प्रधान जगदीश असवाल व अखिल भारतीय उत्तराखंड विकास परिषद चंडीगढ़ के प्रधान कुंवर लाल गर्वावांन ,सचिव शशि प्रकाश पाण्डेय ,देवेन्द्र नेगी केंद्रीय रामलीला महासभा चंडीगढ़ के चेयरमैन भूपेंद्र शर्मा भोंदणी हेमकुंड गौ जन कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री बी.एस बिष्ट, जगदीश शर्मा हरीश शर्मा (पूर्व सरपंच,दड़बा )राजेंदर पाटनी, कुंदन लाल उनियाल (पूर्व प्रधान गढ़वाल सभा ), शेर सिंह नेगी , बी. बी .बहुगणा आदि उत्तराखंड के सभी गण्मान लोग उपस्थित थे |