चंडीगढ़ 22,दिसम्बर, 2015 : चंडीगढ़ कांग्रेस पार्टी के पार्षद एवं पूर्व डिप्टी मेयर सतीश कैंथ ने आज पंजाब भाजपा कार्यालय सेक्टर 37 में चंडीगढ़ प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन, संगठन मंत्री अजय जामवाल, निगम में पार्टी के नेता अरुण सूद, सीनियर डिप्टी मेयर राजेश बिट्टू, पार्षद आशा जसवाल,राजिंदर कौर रत्तू और पूर्व मेयर राजबाला मलिक के समक्ष अपने कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा का दामन थामा | कैंथ के साथ कोंग्रेस पार्टी के जिला नंबर 1 के महासचिव मोहमद दाउद, जसवंत सिंह, वरिंदर सिंह गोगी, हनी एवं सेकड़ों कांग्रेसी भी आज पार्टी में शामिल हुए |
इस अवसर पर सतीश कैंथ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सैदव दलितों के साथ भेदभाव किया है | कांग्रेस केवल वोटबैंक की राजनीती करती है | उन्होंने खुलासा करते हुए कहा कि इस बार जब कांग्रेस के मौजूदा अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा द्वारा उनका टिकेट काटा गया जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल द्वारा उनका टिकेट तय किया गया था | उन्होंने कहा कि उधर दूसरी तरफ भाजपा ने दलित नेता राजिंदर कौर रत्तू को टिकेट देकर दलितों का सदा मान सम्मान बढाया है | इसलिए उन्होंने निर्णय किया कि वो ऐसी पार्टी का दामन थामेंगे जो दलितों का सदैव धयान रखती है | दूसरा उन्होंने भाजपा का दामन इसलिए थामा क्योंकि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जो देश के विकास को नयी दिशा और सोच दे रहे हैं वो अदिवितिया है और वो दिन दूर नहीं जब हमारा देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अग्रणी श्रेणी में होगा | विकास के नए आयाम खुलेंगे | बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा | सभी लोगों को सम्मान मिलेगा | दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी अब केवल चंद लोगों के हाथों की कठपुतली बन कर रह गयी है | उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ प्रदेश में कई अन्य कांग्रेसी भी सथानीय इकाई से नाखुश हैं और वो भी जल्द भारतीय जनता पार्टी का दामन थामेंगे |
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने कांग्रेस पार्टी छोड़ कर आये सभी कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि भाजपा में वास्तव में लोकतंत्र विद्यमान है तभी तो आज समूचे देश में लोग भारी संख्या में पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की सरकार आज बुलंदिओं को छू रही है | आज लोग जातिवाद से ऊपर उठ कर विकास की बात कर रहे हैं | भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो बिना किसी भेदभाव के सभी लोगों के हितों का ध्यान रखती है | उन्होंने आश्वासन दिया कि चंडीगढ़ भाजपा इकाई भी पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों के हितों का एकसमान धयान रखेगे और भरपूर सम्मान प्रदान करेगी