चंडीगढ़ 27 मार्च, 2015 : भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के कार्यकर्ताओं से मिलने और उनकी समस्याएं सुनने हेतु केंद्रीय विधि मंत्री सदानंद गौड़ा ने आज पार्टी कार्यालय कमलम् में दौरा किया। इस अवसर पर चंडीगढ़ प्रदेश प्रभारी आरती मेहरा, प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन, वरिष्ठ नेता सत्यपाल जैन, हरियाणा प्रदेश के एडवोकेट जनरल बलदेव महाजन, महासचिव प्रेम कौशिक व चंद्रशेखर, निगम में पार्टी के नेता अरुण सूद, लीगल प्रकोष्ठ के संयोजक प्रीतम सैणी भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम से पूर्व कानून मंत्री सदानंद गौड़ा ने प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन के निवास स्थान पर उनके परिवार से मुलाकात की और संजय टंडन ने उन्हें साईं बाबा की फोटो भेंट की।
कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यअतिथि सदानंद गौड़ा को प्रदेशाध्यक्ष ने फूलों का गुलदस्ता देकर उन्हें सम्मानित किया और शाल भेंट की। इसके उपरांत संजय टंडन ने मुख्य अतिथि का चंडीगढ़ में आगमन पर स्वागत किया और कहा कि जब से केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी है तब से अब तक चंडीगढ़ प्रदेश में कार्यकत्र्ताओं की समस्याएं सुनने हेतु 6 केंद्रीय मंत्री आ चुके हैं। उन लोगों ने भी पार्टी कार्यकत्र्ताओं की समस्याएं सुनी और कई समस्याओं का समाधान भी हुआ।
लीगल प्रकोष्ठ के संयोजक प्रीतम सैणी ने केंद्रीय कानून मंत्री सदानंद गौड़ा के समक्ष शहर के वकीलों की कुछ समस्याएं रखी उन्होंने मंत्री को अवगत कराया कि शहर में वकीलों की आबादी लगभग 10 हजार से ऊपर हो गई है ऐसे में वकीलों को निवास हेतु भूमि अलाट की जाए। इसके साथ ही उन्होंनें बताया कि वकीलों में बैंकों से ऋण मुहैया कराने के लिए व्यापक प्रबंध किया जाए और साथ ही वकीलों की समस्याओं के निवारण हेतु लीगल प्रकोष्ठ एवं कानून मंत्रालय में परस्पर संबंध स्थापित हो ताकि बेहतर तालमेल के साथ वकीलों की समस्याएं हल कराई जा सके।
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय कानून मंत्री सदानंद गौड़ा ने कहा कि उन्होंने बहुत हर्ष हो रहा है कि चंडीगढ़ के प्रत्येक कार्यकत्र्ता केंद्र में सरकार बनते ही लोगों की समस्याओं को गंभीरता से ले रहे हैं और उनके ध्यानार्थ ला रहे हैं। साथ ही उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन व प्रभारी आरती मेहरा का विशेष धन्यवाद किया कि उनके माध्यम से ही कार्यकत्र्ताओं से बातचीत करने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि उक्त सभी मांगों के प्रति वे गंभीरता पूर्वक सार्थक कदम उठाएंगे और उन्होंने एक बार पुन: चंडीगढ़ में आने की इच्छा व्यक्त की।
प्रभारी आरती मेहरा ने मुख्य अतिथि का यहां आगमन पर धन्यवाद व्यक्त किया और साथ ही उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता अटल बिहारी वाजपेयी को भारत रत्न सम्मान मिलने की सभी कार्यकत्ताओं को बधाई दी और कहा कि आज चहूं और भाजपा की लहर है और उन्हें खुशी है कि चंडीगढ़ प्रदेश ने भाजपा के सदस्यता अभियान में सक्रिय भूमिका अपनाई है और 75 हजार से भी अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रदेशाध्यक्ष के मार्गदर्शन से जल्द ही एक लाख सदस्य बनाने के लक्ष्य को भी पूरा किया जाएगा।