चंडीगढ़ : 25 जुलाई को शाम 6 बजे टिहरी गढ़वाल विकास परिषद चंडीगढ़ ने प्रधान कमल सिंह की अध्यक्षता में गढ़वाल भवन में श्रीदुव सुमन जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री जगदीश सिंह असवाल जी ने श्रीदेव सुमन जी के जीवन के बारे में सभी को संबोधित किया। परिषद के सलाहकार बलबीर सिंह बागड़ी, सचिव उमेद सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष इंदुभूषण गोदियाल, पूर्व महासचिव बुद्धि चंद डोटियाल, गढ़वाल सभा के प्रधान विक्रम सिंह बिष्ट, एस.एस. तडिय़ाल, कोषाध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह कण्डारी, कुन्दन लाल उनियाल, कुलदीप सिंह रावत, ध्यान सिंह नेगी, उमेद सिंह बिष्ट, उमेश वशिष्ठ, महिन्दर सिंह के अलावा विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने शहीद श्रीदेव सुमन को याद करते हुए अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।