उतराखंड के गांधी जन नायक स्व इन्द्र मणी बडोनी की पुण्य तिथि पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, जन प्रतिनिधियों, व्यापार मण्डल घनसाली ने उनको श्रद्धन्जली अर्पित करते हुए उनके सपनो का उतराखंड बनाने पर बल दिया। व्यापार मण्डल घनसाली के तत्त्वधान में आयोजित कार्य क्रम में व्यापार मण्डल अध्यक्ष डॉ नरेंद्र डंगवाल, कोषाध्यक्ष चतर सिंह रमोला , भाजपा नेता तेजराम सेमवाल , भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भुजवान, पूर्ब क्षेत्र पंचायत सदस्य भरत सिंह राणा, शिक्षक नेता पूर्णा नंद कुकरेती, नगर पंचायत सभासद सुरजीत सिंह रावत, शूरबीर सिंह रावत, विनोद लाल शाह, पवन राणा, सतपन सिंह बगियाल, गिरबीर सिंह नेगी, भरत सिंह राणा, मोहन लाल, नत्थे सिंह चौहान, हर्ष मणि बडोनी, धर्मबीर राणा, सहित अनेक गण मान्य व्यक्तियों ने भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित करते हुए कहा कि जब तक सूरज चाँद रहेगा इन्द्र मणी बडोनी तेरा नाम रहेगा।
दूसरी तरफ कॉन्वेंट स्कूल के पास खेल मैदान पर नशा मुक्ति अभियान के तत्त्वधान में अभियान के प्रमुख केशर सिंह रावत, आर बी सिंह भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भुजवान, शिव सिंह रावत सुंदर लाल पेटवाल व्यापार मण्डल महासचिव कैलाश बडोनी, शिव सिंह रावत, रघुनाथ सिंह रावत , विनोद लाल शाह, आर एस पंवार, किशन सिंह नेगी सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
इस अवसर पर घनसाली में स्व इंद्र मणी बडोनी जी मूर्ति की स्थापना पर चर्चा की गयी। साथ ही आत्म निर्भर स्वाभिमानी स्वाबलंबी समाज के लिए नशा मुक्त समाज के निर्माण पर बल दिया गया। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता भाजपा के आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला सयोजक दर्शन लाल आर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोना सजवान, जिला पंचायत सदस्य रघुबीर सिंह सजवान, भजन सिंह रावत , ब्लॉक प्रमुख श्रीमती वशुमति घनाता पूर्ब ब्लॉक प्रमुख धनीलाल शाह सहित अनेक राज्य आंदोलनकारी जन प्रतिनिधियों ने स्व इंद्र मणी बडोनी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर राज्य के बेहतर विकास पर बल दिया।।