पंजाब सरकार ने पंजाब राज्य अल्पसंख्यक आयोग में पांच और सदस्यों को शामिल किया है, जिनमें 3 मुस्लिम समुदाय से, एक ईसाई समुदाय से और एक जैन समुदाय से है। गृह मंत्रालय और न्याय विभाग द्वारा जारी 30 जून की अधिसूचना द्वारा इसे प्रकाशित किया गया है।
सलिल कुमार श्री गुरु गोबिंद सिंह सेक्टर 26 चंडीगढ़ में एक सहायक प्रोफेसर हैं, उन्हें जैन समुदाय से अल्पसंख्यक कमीशन के लिए नामित किया गया है। वे 12 में से जैन समुदाय के एकमात्र सदस्य हैं। वे इनमें से सबसे कम उम्र के सदस्य हैं। वे सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वह अखिल भारतीय युवा अग्रवाल समेलन, चंडीगढ़ के अध्यक्ष हैं। वे अग्रसेन विचार मंच के महासचिव हैं। वे अणुव्रत समिति, चंडीगढ़ के मीडिया सलाहकार हैं।-