अमृतसर 1 नवंबर : राज्य की अमीर सांस्कृतिक विरासत भविष्य में आने वाली पीढियों के लिए संभाल कर रखने के लिए राज्य सरकार की वचनबद्धता को दौहराते हुए पंजाब के मुख्य मंत्री स. प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि जो देश अपने सांस्कृति और विरासत को भूल जाते हैं वह समय के व्यतीत होने के साथ समाप्त हो जाते हैं।
पंजाबी राज्य की 50वीं वर्षगांठ के संबंध में आज यहां टाऊनहाल में करवाए गए एक समारोह के दौरान जनसमुह को संबोधित करते हुए कहा कि शिरोमणी अकाली दल भाजपा सरकार ने पंजाब की शानदार सास्कृतिक विरासत को सभालने का अहम कदम उठाया है जिसके लिए विरासत-ए-खालसा, छोटा घल्लूघारा, बड़ा घल्लूघारा, बंदा सिंह बहादुर जंगी यादगार, जंगी नायक यादगारों का निर्माण किया। इसके अतिरिक्त जंग-ए-आजादी यादगार, बाबा जीवन सिंह (भाई जैता), गुरु रविदास जी की यादगार व भगवान बाल्मीकि स्थल शीघ्र ही आने वाले दिनों के दौरान देश को समर्पित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की कड़े प्रयासों के कारण प्रदेश की महान सांस्कृतिक विरासत संभाली गई है, जो आने वाली पीढिय़ों को अपने मूल से जोडऩे के लिए अहम भूमिका निभाएंगी।
मुख्य मंत्री ने कहा कि कांग्रेस की लीडरशिप ने पंडित ज्वाहर लाल नेहरू के समय से ही पंजाब के साथ विश्वासघात किया है , जिन्होंने बोली के आधार पर पंजाबी राज्य बनाने का वायदा किया था, लेकिन वह बाद में उन्होंने ने इस तरह करने से इंकार कर दिया। पंजाबी राज्य के गठन में अहम कुर्बानियां देने वाले महान नायकों को श्रद्धांजलि भेंट करते हुए स. बादल ने कहा कि प्रत्येक पंजाबी उनका कर्जदार है, जिन्होंने पंजाबी राज्य के सपने को साकार करने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि इस संघर्ष में 43 शहीद हुए थे जबकि 59 लोगों को कैद हुई थी।
मुय मंत्री ने आगे कहा कि आजादी संघर्ष में पंजाबियों ने अहम भूमिका निभाई इस दौरान कूका लहर , किसान आदि संघर्षो में पंजाबियों ने आगे बढ़ कर भाग लिया। उन्होंने कहा कि बहादुर पंजाबियों ने ब्रिटिश सम्राज्य के विरुध आजादी संघर्ष में अहम योगदान दिया। स. बादल ने कहा कि आजादी के बाद भी पंजाबी देश की खुुशहाली और पूर्ण विकास के लिए आगे रहे हैं और इन्होंने बाहरी हमलों से देश की सीमाओं की रक्षा की है। पिछले वर्षो से कांग्रेस की जन विरोधी पहुंच संबंधी लोगों को सुचेत करते हुए मुख्य मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश के सामाजिक ,राजनीतिक, आर्थिक व धार्मिक मामलों में दखल अंदाजी कर के प्रदेश का नुक्सान किया है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय की कांग्रेस की सरकार ने पंजाब को इस की राजधानी और पंजाबी बोलने वाले क्षेत्रों से वंचित रखा तथा इस ने राज्य के दरियाई पानियों के हिस्से को नजरअंदाज किया। स. बादल ने कहा कि कांग्रेस ही राज्य में आतंकवाद के काले दिनों की जिमेवार है, जिसने सब की प्रगति और खुशहाली के रास्ते में बांधा डाली।
कांग्रेस पार्टी के पंजाब विरोधी चालों का जिक्र करते हुए मुख्य मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा अपने राजनीतिक हित्तों के लिए फूट डालों की राजनीति खेली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लीडरशिप ने राज्य के साथ विश्वासघात किया है और शांति से रह रहे भाईचारों में फूट डालने का प्रयास किया है। स. बादल ने कहा कि कांग्रेस ने अपने 60 साल के कुशासन से देश का भारी नुक्सान किया है और बेरोजगारी, अनपढ़ता, गरीबी और बहुत सारी बुराईयों को बढ़ावा दिया है।
केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेतली ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि वर्ष 2016 पंजाब को तेज विकास के रास्ते पर लेकर जाने को समर्पित है। मुख्य मंत्री स. प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व में पिछले दस सालों के दौरान हुई बेमिसाल उन्नति का जिक्र करते हुए श्री जेतली ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा पंजाब को हमेशा नजरअंदाज किया जाता रहा है, लेकिन अब केन्द्र व राज्य में अकाली भाजपा सरकार होने से पंजाब का मान-सम्मान फिर दौबारा बहाल हुआ है।
स. बादल द्वारा अपने राजनीतिक जीवन दौरान लोक सेवा को पहल देते हुए राज्य के विकास के लिए किए गए प्रयासों को बेमिसाल बताते हुए जेतली ने कहा कि स. बादल द्वारा निजी हित्तों से पहले लोक हित्तों को सामने रखा गया है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि अकाली भाजपा सरकार के एकमात्र उद्देश्य भाईचारे को कायम रखना व सर्वपक्षीय विकास है। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों का गठबंधन राजनीतिक न होकर सामाजिक है और आतंकवाद सहित किसी भी मुश्किल स्थिति में लोक हित्त की रक्षा के लिए गठबंधन ने संघर्ष किया है।
उप मुय मंत्री स. सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाबी राज्य महान नायकों द्वारा की गई बेमिसाल कुर्बानियों के चलते ही होंद में आया है, जिन्होंने इस कार्य के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि पंजाब के निर्माण के बाद भी समय समय की कांग्रेस सरकारों ने राज्य की राजधानी, पंजाबी बोलने वाले क्षेत्र और दरियाई पानियों के अधिकारों से वंचित रखा। उप मुय मंत्री ने प्रण किया कि शिरोमणी अकाली दल तब तक संघर्ष करता रहेगा , जब तक यह मसले हल नहीं होंगे। उप मुय मंत्री ने कहा कि 1984 के सिक्ख कतलेआम के दोषियों को जेलों में डालने के लिए प्रत्येक पंजाबी द्वारा लड़ाई जारी रखी जाएगी। स. बादल ने कहा कि पंजाब के लोग एक संघर्षमय कौम से संबंधित हैं, जिन्होंने मुगलों व बरतानवीं हकुमतों के दौरान जबर-जुल्म , अन्याय व दमन के खिलाफ असंय कुर्बानियां दी। उन्होंने कहा कि पंजाबियों में मेहन्त करने का अमिट जजबा है, जिसके चलते इन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है।
उप मुय मंत्री ने कहा कि पंजाब देश का 2.5 प्रतिशत हिस्सा है लेकिन अनाज सब से अधिक पैदा करता है। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों ने अपने कुछ हिस्से ही विकसित किए हैं लेकिन अकाली भाजपा सरकार ने व्यापक विकास कर के पूरे राज्य की कायाकल्प की है। उन्होंने कहा कि पंजाब में पिछले 20 वर्षो में सब से ज्यादा विकास हुआ ,जिसमें 15 साल मुय मंत्री स. प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व में संभव हुआ है।
विरोधियों द्वारा राज्य को बदनाम करने वालों को आढ़े हाथों लेते हुए उप मुय मंत्री ने कहा कि पंजाब आज देश का अग्रणी राज्य है, जो न केवल बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर राज्य है बलकि सब से सस्ती बिजली मुहैया करवा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में बढिय़ा सडक़ों के ढांचा है और आने वाले 6 महीनों में पीने वाले पानी व सीवरेज की शत प्रतिशत सुविधा मुहैया होगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में सिंचाई का बढिय़ा नेटवर्क है और किन्नु, दूध व अमरूद की पैदावार में अग्रणी राज्य है और लीची की पैदावार में भी सब से अग्रणी है।
उप मुय मंत्री ने कहा कि हौजरी, साइकिल , टै्रक्टर व खेती उपकरण , खेलों व मशिनरी में भी पंजाब सब से अग्रणी स्थान पर हैऔर कपड़ा उद्योग में भी पंजाब दूसरे स्थान पर है। उन्होंने कहा कि पिछले 50 वर्षो पंंजाब में हुए विकास के गवाह हैं, लेकिन अभी भी बहुत कुछ किया जाना शेष है।
केन्द्रीय राज्य मंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री विजय सांपला ने श्री दरबार साहिब कपलैक्स को न्या रूप देने के लिए उप मुय मंत्री की सराहना की । राज्य के गौरवमय इतिहास को दर्शाने के लिए किए गए प्रयासों पर मुय मंत्री को शुभकामनाएं देते हुए श्री सांपला ने कहा कि मुय मंत्री नं राज्य के लोगों की बहुत बहुत सेवा की है। वह समुह राज्य उनका हमेशा कर्जदार रहेगा। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया ने पंजाबियों की अलग पहचान का समान किया है।
इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री श्री मति हरसिमरत कौर बादल पंजाब विधान सभा के स्पीकर डा. चर्णजीत सिंह अटवाल, कैबनिट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया, डा. दलजीत सिंह चीमा, जनमेजा सिंह सेखों, गुलजार सिंह राणीके, सोहन सिंह ठंडल, अनिल जोशी, संसद सदस्य सुखदेव सिंह ढींडसा, रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा, स. बलविन्द्र सिंह भूंदड व श्वेत मलिक , शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जत्थेदार अवतार सिंह , दिल्ली से गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान मंजीत ङ्क्षसह जीके , व महासिचव मनजिन्द्र सिंह सिरसा, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष कमल शर्मा, पूर्व मंत्री ,विधायक , शिरोमणी कमेटी सदस्यों साहित भारी संया में अकाली भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
आज के समारोह में समानित शखशियतें
केन्द्रीय वित्त मंत्री श्री अरुण जेतली का विशेष समान
मास्टर तारा सिंह के परिवार से-बीबी किरणजीत कौर
दर्शन सिंह फेरूमान के परिवार से—सोहन सिंह फेरूमान
संत फतेह सिंह के परिवार से -स. सुखवीरपाल सिंह बदियाला व स. राजदीप सिंह बदियाला
सेठ रामनाथ के परिवार से -अशोक सेठ व अविनाश सेठ
नामवर खिलाड़ी- हाँकी औंलपियन बलबीर सिंह सीनियर , अजीत पाल सिंह , औलपियन स्वर्ण पदक विजेता श्री अभिनव बिंद्रा
प्रमुख उद्योगपति -श्री एसपी ओसवाल, श्री राकेश भारती मित्तल, श्री पंकज मुंजाल, श्री राजेन्द्र गुप्ता , श्री कमल ओसवाल
दिल्ली के पूर्व लैफिटीनेट गवर्नर- तेजिन्द्र खन्ना
प्रसिद्ध गायक व अदाकार- गुरदास मान
फौज का पूर्व प्रमुख – जनरल जे.जे. सिंह