लुधियाना, 19 नवंबर । प्रैस क्लब लुधियाना (रजि.) की एक हंगामी मीटिंग चेयरमैन अशोक थापर व प्रधान गौतम जालंधरी की अध्यक्षता में जालंधर बाईपास चौक स्थित कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में हरियाणा पुलिस की ओर से मीडिया कर्मियों पर किए गए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की गई। प्रधान गौतम जालंधरी ने कहा कि यह हमला एक सुनियोजित ढंग से किया गया हमला था तथा इसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह सीधे सीधे तौर पर लोकतंत्र पर हमला था। महासचिव मनोज भाखड़ी व वरिष्ठ उपप्रधान राजेश मेहरा, कुलवंत ङ्क्षसह ने मांग की कि मीडिया कर्मियों पर हमला करने वाले दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए तथा मीडिया कर्र्मियों के हुए नुकसान व हमले में घायल कर्मियों को मुआवजा दिया जाए। इस अवसर पर अमरीक सिंह बत्तरा, मीनू कपूर, संजीव मोहिनी, एसएस भट्टी, एसके शर्मा, सुखदेव, अमित कुमार, भरत मुंजाल, दीपक बेरी, सुखविंदर सिंह चौहान, सुखविंदर मेहरा, जगमीत सिंह, राजेश सोनकर, रणजीत कलसी आदि उपस्थित थे।