जालंधर, 14 जनवरी – सशक्त, स्वस्थ युवा वर्ग को यदि उचित मार्ग दर्शन मिले तो वह किसी भी चुनौती का सामना कर सकता है और उसका योगदान राष्टीय उत्थान कार्यों में अधिकाधिक लिया जा सकता है। उक्त शब्द भाजपा पंजाब के महामंत्री राकेश राठौर ने स्वामी विवेकानंद के जन्मोंत्सव पर आयोजित युवा दिवस पर अपने विचार प्रकट करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि भाजपा का ध्येय केवल सत्ता पाना नहीं अपितु राष्ट् निर्माण का होना चाहिए। इसके लिए सतत मेहनत, देशहित कार्यों की जानकारी और उनमेें अपने सहभागिता दर्ज करवाने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। श्री राठौर ने कहा कि जहां भाजपा का सदस्यता अभियान पूरे उत्साह से देश भर में चल रहा है। उससे स्पष्ट है कि जनसाधारण विकास चाहता है। उससे विकास के नाम पर राजनीति कतई पसंद नहीं है। मोदी के विकास मंत्र से जहां भाजपा का जनाधार बढ़ रहा है। वहीं कांग्रेस विरोधी लहर उतनी ही तेजी से चल रही है। इससे लगता है कि आगामी आम चुनावों तक शायद ही किसी बड़े राज्य में कांग्रेस सरकार बच पाए। वर्तमान में पूरे देश में भाजपा विधायकों की वर्तमान संख्या 1058 है। जबकि कांगे्रस विधायकों की गिनती 949 रह गई है। उल्लेखनीय है कि 2004 में कांग्रेस के पास 1129 विधायक थे और भाजपा के पास 909 विधायक थे।