स्वतंत्रा संग्राम के महान नायक शहीद ऊधम सिंह के 75 वे शहीदी दिवस पर पंजाब प्रदेश कांग्रेस लोकल बॉडीज सैल की तरफ से एक विशेष प्राथना सभा का आयोेजन किया गया | सभा को सम्भोधित करते हुए सैल के चेयरमैन एर जसबीर सिंह चड्ढा ने कहा कि भारत को आज़ाद करवाने में शहीद ऊधम सिंह का विशेष योगदान था | जलियांवाले बाग में निहथे भारतीयों को मारने वाले जनरल डॉयर को 13 मार्च 1940 को लंदन के कस्टोन हॉल में मार कर बदला लिया | भारत को आज़ाद करवाने में शहीद ऊधम सिंह और उनके साथियो का विशेष योगदान था | जो काम ऐन वर्षों में अहिंसा से नहीं हुआ | वोह इन नौजवानो ने कर दिखाया | श्री चड्ढा ने इस अवसर पर पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि भारत में आज भी देश पर कुर्बान होने वालों की कमी नहीं है | अगर पाकिस्तान अपनी नापाक हर्कतो से बाज़ नहीं आया तो शहीद ऊधम सिंह की तरह ही भारतीय नौजवानो पाकिस्तान को उसी की धरती पर सबक सिखायेंगे | इस अवसर पर लाल सिंह सिद्धू , केवल छिब्बर,राजेश मल्होत्रा, सोहन लाल गर्ग,विनय मरकन,राज शर्मा,चन्दर भरद्वाज,अनिल मल्होत्रा,रवि मल्होत्रा,अमरजीत सिंह आनन्द,ओ पी गुप्ता,गुलजारी लाल वर्मा,सरबजीत सहाराली,विनय वर्मा,राजीव गर्ग,चिराग थापर,मिथु चड्ढा,अजित पाल सिंह,सोनू डोगरा,राज कुमार कश्यप आदि उपस्थित थे |