लुधियाना :- संजय गांधी कॉलोनी ताजपुर रोड लुधियाना में एक छोटी सी बालिका खड़ी रो रही थी इतने में भगवान जगननाथ जी उसके सामने प्रगट हुए बोले बालिका क्या बात है तू रो क्यों रही है बालिका ने रोते हुए बताया कि उसके गली के सब लोग रथ यात्रा देखने को चले गए है वहां पर बड़े बड़े स्टाल लगे है खाने पिने को खूब मिलता है।
बालिका ने भगवान से पूछा अंकल आप कौन है भगवान जी ने बालिका से कहा बेटा मै भगवान जगननाथ हूँ बालिका प्रसन्न हो गयी बोली भगवान जी आप हमारे गरीब लोगो की बस्ती में घुम रहे है आपको तो रथ यात्रा में होना चाहिए था। श्री जग्गन नाथ जी मुस्करा के बोले बालिका जिस स्थान पर आडम्बर, भेदभाव, दिखावा, लालच व घमण्ड हो वहां मै नही जाता।
मै तो उस जगह पर जाता हूँ जहाँ शांति, सेवा, प्यार, मित्रता और भाईचारा हो। लोग एक दूसरे के सुख दु:ख में सहयोगी हो। कुछ समय बाद भगवान जग्गनाथ बालिका को लड्डुओं का प्रसाद देकर विलुप्त हो गए। यह जानकारी लुधियाना के समाज सेवी रंजन सिंह ने दी।