दिल्ली 5 नवम्बर : शिरोमणि अकाली दल दिल्ली के प्रधान परमजीत सिंह सरना ने भारत-जापान संबंधों को मजबूत करके एक जगह बनाने वाले देश के पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह को जापान सरकार की ओर से अपने देश का सर्वोत्तम पुरस्कार ‘द ग्रैंड कार्डन ऑफ दी आर्डर ऑफ पालोअनीया फ्लावर्सÓ देने का स्वागत करते हुए कहा कि डा. मनमोहन सिंह को पूर्व प्रधानमंत्री बन जाने के बावजूद भी यह पुरस्कार मिलना साबित करता है कि उनकी कोशिश दुनिया भर के देशों से बढिय़ा संबंध बनाने और व्यापार को बढ़ावा देना था।
जारी एक ब्यान में सरना ने कहा कि डा. मनमोहन सिंह पहले भारतीय है, जिन्हें जापान सरकार की ओर से यहां का सर्वोत्तम पुरस्कार दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जापान सरकार ने स्पष्ट किया है कि डा. मनमोहनव सिंह ने जो जापान से बढिय़ा व व्यापारिक संबंध बनाने के प्रयास किए है, उसके लिए जापान वासियों ने उन्हें सर्वोत्तम पुरस्कार देने के लिए चुना है। सरना ने डा. मनमोहन सिंह को बधाई देते हुए कहा कि हमेशा इंसान का काम बोलता है और इतिहास गवाह है कि जिस भी व्यक्ति ने कोई अच्छा काम किया हो, लोग उसे याद रखते है और ऐसी शख्सियत डा. मनमोहन सिंह साबित हुए है। सरना ने कहा कि वह मौजूदा देश की सरकार से भी उम्मीद रखते है कि वह भी डा. मनमोहन सिंह की तरह दुनिया भर में खुशबू के फुल बिखेर कर पड़ोसी देशों से बढिय़ा संबंध बनाने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे और व्यापार को बढ़ा कर देश की आर्थिकता को मजबूत करेंगे।