भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व दिल्ली प्रदेश के सहप्रभारी तरूण चुघ ने केन्द्रीय वित्तमंत्री श्री अरूण जेटली पर दिल्ली के मु2यमंत्री श्री अरविन्द केजरीवाल तथा उनकी जुण्डली द्वारा लगाये गये झूठे आरोपो के विरूद्ध दायर आपराधिक मानहानि के दर्ज हुये मामले से आप नेताओ के हाथ पाँव फूलने लगे है। श्री चुघ ने आप पार्टी को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार, भूमाफिया, फर्जी दस्तावेज, महिला उत्पीडऩ, दहेज उत्पीडऩ के मामलो मे संलिप्त लोगो का जमावड़ा है। श्री चुघ ने कहा कि दिल्ली के मु2यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के राजनीतिक कैरियर की शुरूआत भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग से हुई थी, लेकिन स8ाा मे आने के बाद उनका चाल, चलन और चरित्र बदल गया है। श्री चुघ ने कहा कि पहले अरविन्द केजरीवाल भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करते थे, अब वो अपने भ्रष्टाचारी मंत्रियो, अधिकारियो और विधायको तथा पार्टी नेताओ को बचाने मे लगे हुये है। श्री चुघ ने कहा कि दिल्ली के मु2यमंत्री अरविन्द केजरीवाल अपने पहले और दूसरे कार्यकाल मे भ्रष्टाचार मे आकण्ठ डूबे अपने विधायको, सलाहकारो, पदाधिकरियो को बचाने के लिए नित्य नये बेबुनियाद झूठे आरोप केन्द्र मे श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार पर लगाकर अपनी सरकार की विफलताओ से जनता का ध्यान हटाने का कुत्सित प्रयास कर रहे है। श्री चुघ ने दिल्ली के मु2यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को अराजक राजनीतिज्ञ बताते हुये कहा कि दिल्ली की जनता को छलने के बाद अब आम आदमी पार्टी पंजाब की जनता को छलने के लिए दल बदलुओ को अपनी पार्टी मे पनाह देकर राजनीतिक शुचिता को तार तार करने का कार्य कर रही है। पंजाब मे आम आदमी पार्टी को कांग्रेस की बी टीम बताते हुये श्री चुघ ने कहा कि विभिन्न पार्टियो के सत्तालोलुप नेता आम आदमी पार्टी मे शामिल होकर अपनी सत्ता की भूख को मिटाने के लिए अरविन्द केजरीवाल जैसे नौसिखिया नेता का नेतृत्व स्वीकार कर रहे है। श्री चुघ ने कहा कि अगामी विधानसभा चुनावो मे पंजाब की जनता द्वारा दो बार नकारे जा चुके कांग्रेस के प्रधान कैप्टन अमरेन्द्र सिंह एंवम् मौकापरस्त नेताओ के कुनबे की प्रतीक आम आदमी पार्टी को हराकर पंजाब की अकाली-भाजपा गठबन्धन सरकार को पंजाब की जनता खुशहाली व अमन, शान्ति के लिए तीसरी बार विजयी बनाएगी।